पहले दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘सीरियस मेन’ में और फिर उसके बाद बीते साल की नंबर वन हीरोइन आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अपनी जबर्दस्त अभिनय क्षमता का प्रदर्शन कर चुकी अभिनेत्री इंदिरा तिवारी अपनी अगली फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के सोमवार को रिलीज हुए गाने वंदे वीरम में बहुत ही मार्मिक चरित्र निभाते नजर आईं। इस गाने की मुंबई के मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में हुई लॉन्चिंग के मौके पर इंदिरा ने फिल्म में अपने किरदार रत्ना कश्यप को लेकर पूछे गए ‘अमर उजाला’ के सवालों पर खुलकर जवाब दिए।