फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira-Nupur Wedding Video: आयरा ने साझा किया शादी का वीडियो, आमिर खान के छलके आंसू तो नुपूर की मां भी हुईं भावुक

Sat, 04 May 2024 03:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर, आयरा, नूपूर-प्रीतम शिकरे - फोटो : इंस्टाग्राम-@khan.ira
आमिर खान की लाडली आयरा खान ने इस साल जनवरी में नूपुर शिकरे के साथ शादी रचाई। शादी समारोह उदयपुर में संपन्न हुआ। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की। इससे पहले इनकी शादी का पंजीकरण कराया गया था। उदयरपुर में शादी के बाद मुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी हुई। शादी को करीब चार महीने पूरे होने के बाद आयरा खान ने आज अपनी शादी की वीडियो साझा की है। 
विज्ञापन

2 of 5
आयरा-नूपुर की शादी की झलकियां - फोटो : इंस्टाग्राम-@khan.ira
आयरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की वीडियो साझा की है। इसमें प्री-वेडिंग कार्यक्रमों से लेकर शादी और विदाई तक के पलों को सहेजा गया है। इसके अलावा परिवार के सदस्य आयरा और नूपुर की प्रेम कहानी पर अपने विचार साझा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर-आयरा, रीना - फोटो : इंस्टाग्राम-@khan.ira
इस वीडियो में आमिर खान काफी भावुक नजर आए हैं। बेटी की शादी और शादी से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान कई मौकों पर उनकी आंखों से आंसू छलक आए। सिर्फ आमिर ही नहीं, बल्कि बेटे को दूल्हा बनते देख नूपुर की मां भी अपनी खुशी नहीं छिपा पाईं और वह भी खुशी से रोती नजर आईं।
Gurucharan Singh: नहीं चल रहा 'रोशन सोढ़ी' का पता! अब तारक मेहता शो के कलाकारों से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

4 of 5
आमिर-आयरा, रीना - फोटो : इंस्टाग्राम-@khan.ira
बहू-बेटे की जोड़ी देख नूपुर शिकरे की मां प्रीतम शिकरे ने कहा, 'इन दोनों के प्यार ने इन्हें नए युग का हीर-रांझा बना दिया है। मेरे लिए प्यार का अर्थ नूपुर और आयरा हैं'। इसके अलावा प्रीतिम शिकरे ने बहू आयरा की भी खूब तारीफ कीं। उन्होंने सास-बूह की बॉन्डिंग पर कहा, 'वह मुझे समझती है, मैं उसे समझती हूं'। 
Amitabh Bachchan: 'थाला द ग्रेट रजनी अगेन', अमिताभ ने गले लगाते हुए साझा की रजनीकांत के साथ तस्वीर, फैंस गदगद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रीना, आमिर, आजाद, किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम-@khan.ira
किरण राव ने आयरा और नूपुर को लेकर कहा, 'जब भी मैं उन्हें देखती हूं तो मुझे उन दोनों के बीच एक तरह की सुरक्षा के भाव का पता चलता है। एक-दूसरे के साथ दोनों बहुत खुश होते हैं।' आमिर खान ने कहा, 'ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में बहुत गहराई से डूबे हैं और बहुत मजबूती से जुड़े हुए हैं'।
Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा की नई फिल्म का एलान, निर्देशक रवि किरण कोला और दिल राजू के साथ मिलाया हाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें