फिल्म 'से यस टू लव' से अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री नाजिया जल्द ही अभिनेता से निर्देशक बने दीपक तिजोरी की फिल्म 'टिप्सी' में दिखाई देंगी। तेलुगु फिल्म 'नी जथागा नेनुंदाली' में अपनी भूमिका से प्रसिद्धि पाने वाली नाजिया पर इन दिनों हिंदी सिनेमा के दूसरे निर्देशकों और निर्माताओं की भी नजर है, बस सबको इंतजार अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही उनकी नई फिल्म ‘टिप्सी’ का जिसकी रिलीज की जिम्मेदारी पैनोरामा स्टूडियोज ने ली है।