दुनिया के हर देश का अपना एक प्रमुख होता है। शक्तियों के आधार पर ये प्रमुख कहीं राष्ट्रपति होते हैं तो कहीं प्रधानमंत्री। हर देश की सरकार अपने राष्ट्र प्रमुख को वेतन, भत्ते भी देती है। कई देशों में राष्ट्रपति के राष्ट्र प्रमुख होते हुए भी वहां के प्रधानमंत्री को उनके बराबर तनख्वाह मिलती है।
क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राष्ट्र प्रमुखों को कितना वेतन मिलता होगा? क्या आप जानते हैं कि दुनिया के वो कौन से शीर्ष 20 नेता (राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री) हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वेतन मिलता है? क्या आपको पता है दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले राष्ट्र प्रमुख कौन हैं और उनकी तनख्वाह कितनी है?
आगे की स्लाइड्स में जानें दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले टॉप 20 राष्ट्रपति/प्रधानमंत्रियों को... (ये स्लाइड्स बढ़ते क्रम में हैं। यानी कम सैलरी से ज्यादा की ओर)।
विज्ञापन
2 of 22
एदुआर्द फिलिप
- फोटो : Social media
20. एदुआर्द फिलिप
पद - प्रधानमंत्री, फ्रांस
वार्षिक वेतन - 2,20,505 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.57 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 40,145.94 अमेरिकी डॉलर (करीब 28.75 लाख रुपये)
फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों राष्ट्र प्रमुख हैं। इनके पास प्रधानमंत्री फिलिप से ज्यादा अधिकार हैं। लेकिन दोनों की तनख्वाह लगभग बराबर है।
विज्ञापन
3 of 22
जिम्मी मोराल्स
19. जिम्मी मोराल्स
पद - राष्ट्रपति, गौतमाला
वार्षिक वेतन - 2,27,099 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.62 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 7,421.29 अमेरिकी डॉलर (करीब 5.31 लाख रुपये)
4 of 22
लियो वरादकर
- फोटो : Social media
18. लिओ वराडकर
पद - प्रधानमंत्री, आयरलैंड
वार्षिक वेतन - 2,34,447 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.67 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 66,548.10 अमेरिकी डॉलर (करीब 47.65 लाख रुपये)
विज्ञापन
5 of 22
कैटरीन जैकोब्स्दोतिर
- फोटो : Social media
17. कैटरीन जैकोब्स्दोतिर
पद - प्रधानमंत्री, आइसलैंड
वार्षिक वेतन - 2,42,619 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.73 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 49,704.76 अमेरिकी डॉलर (करीब 35.64 लाख रुपये)
आइसलैंड में राष्ट्रपति की मूल वेतन प्रधानमंत्री से ज्यादा है। लेकिन अधिकार प्रधानमंत्री के पास ज्यादा हैं। राजनीति में आने से पहले कैटरीन का करियर मीडिया और शैक्षणिक क्षेत्र में रह चुका है।
विज्ञापन
6 of 22
स्टीफन लॉफेन
- फोटो : Social media
16. स्टीफन लॉफेन
पद - प्रधानमंत्री, स्वीडन
वार्षिक वेतन - 2,44,615 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.75 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 46,519.75 अमेरिकी डॉलर (करीब 33.35 लाख रुपये)
स्टीफन ने अपना करियर एक वेल्डर के रूप में शुरू किया था। लेकिन जल्द ही ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि के रूप में पहचान बना ली और राजनीति में आ गए।
विज्ञापन
7 of 22
मेट्टे फ्रेडेरिकसेन
- फोटो : Social media
15. मेट्टे फ्रेडेरिकसेन
पद - प्रधानमंत्री, डेनमार्क
वार्षिक वेतन - 2,49,774 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.79 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 46,329.81 अमेरिकी डॉलर (करीब 33.22 लाख रुपये)
हालांकि डेनमार्क की रानी मार्ग्रेथ 2 को करीब 1.35 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 96.88 करोड़ रुपये) सैलरी मिलती है, लेकिन उनके पास कोई राजनितिक पद नहीं है। राजनीतिक तौर पर फिलहाल मेट्टे डेनमार्क प्रमुख हैं।
8 of 22
एड्रियन हस्लर
- फोटो : Social media
14. एड्रियन हस्लर
पद - प्रधानमंत्री, लिस्टेंस्टीन (यूरोपीय देश)
वार्षिक वेतन - 2,54,660 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.82 करोड़ रुपये)
एड्रियन राजनीति में आने से पहले बैंकर थे।
9 of 22
सोफी विल्म्स
- फोटो : Social media
13. सोफी विल्म्स
पद - प्रधानमंत्री, बेल्जियम
वार्षिक वेतन - 2,62,964 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.88 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 42,497.40 अमेरिकी डॉलर (करीब 30.47 लाख रुपये)
बेल्जियम लोगों पर दुनिया में सबसे ज्यादा आयकर लगाने वाला देश है।
10 of 22
Justin Trudeau
- फोटो : PTI
12.जस्टिन ट्रूडो
पद - प्रधानमंत्री, कनाडा
वार्षिक वेतन - 2,67,041 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.91 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 44,134.80 अमेरिकी डॉलर (करीब 31.64 लाख रुपये)
11 of 22
सिरिल रामाफोसा
- फोटो : Social media
11. सिरिल रामाफोसा
पद - राष्ट्रपति, दक्षिण अफ्रीका
वार्षिक वेतन - 2,73,470 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.96 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 12,317.97 अमेरिकी डॉलर (करीब 8.83 लाख रुपये)
12 of 22
जेवियर बेटल
- फोटो : Social media
10. जेवियर बेटल
पद - प्रधानमंत्री, लग्जमबर्ग
वार्षिक वेतन - 2,78,035 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.99 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 93,891.49 अमेरिकी डॉलर (करीब 67.32 लाख रुपये)
अपने नेता प्रमुख को सबसे ज्यादा वेतन देने वाले शीर्ष 10 देशों में लग्जमबर्ग सबसे छोटा देश है। यहां के हर नागरिक के पास भी अच्छी खासी संपत्ति है।
13 of 22
ब्रिगिट बियर्लीन
- फोटो : Social media
9. ब्रिगिट बियर्लीन
पद - चांसलर, ऑस्ट्रिया
वार्षिक वेतन - 3,28,584 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.35 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 45,478.96 अमेरिकी डॉलर (करीब 32.61 लाख रुपये)
14 of 22
मोहम्मद ऑलद गजौनी
- फोटो : Social media
8. मोहम्मद औलद गजौनी
पद - राष्ट्रपति, मॉरिटानिया (अफ्रीकी देश)
वार्षिक वेतन - 3,30,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.36 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 3,655.37 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.62 लाख रुपये)
मॉरिटानिया के चीन के साथ अच्छे संबंध हैं। दोनों देशों का नेतृत्व भी मजबूत है। लेकिन जीडीपी के मामले में चीन मॉरिटानिया से करीब 2,400 गुना आगे है। फिर भी चीनी राष्ट्रपति और मॉरिटानिया के राष्ट्रपति की कमाई में ज्यादा अंतर नहीं है।
15 of 22
जेसिंडा अर्डर्न
- फोटो : bbc
7. जेसिंडा अर्डर्न
पद - प्रधानमंत्री, न्यूजीलैंड
वार्षिक वेतन - 3,39,862 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.43 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 35,244.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 25.27 लाख रुपये)
16 of 22
एंजेला मर्केल
- फोटो : Twitter
6. एंजेला मर्केल
पद - चांसलर, जर्मनी
वार्षिक वेतन - 3,69,727 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.65 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 46,719.29 अमेरिकी डॉलर (करीब 33.50 लाख रुपये)
एंजेला मर्केल दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला मानी जाती हैं। वह 2005 से जर्मनी में चांसलर के पद पर बनी हुई हैं। उनकी सैलरी जर्मन नागरिकों के औसत वेतन से करीब आठ गुना ज्यादा है।
17 of 22
स्कॉट मॉरिसन
- फोटो : Social media
5. स्कॉट मॉरिसन
पद - प्रधानमंत्री, ऑस्ट्रेलिया
वार्षिक वेतन - 3,78,415 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.71 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 46,554.63 अमेरिकी डॉलर (करीब 33.38 लाख रुपये)
वैसे तो ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्र प्रमुख महारानी एलिजाबेथ 2 हैं। लेकिन अहम शक्तियां गवर्नर जनरल के पास हैं। हालांकि इस पद पर चुनाव नहीं होता। प्रधानमंत्री की सिफारिश पर महारानी गवर्नर जनरल को नियुक्त करती हैं। इनका वेतन प्रधानमंत्री से भी ज्यादा है। फिलहाल गवर्नर जनरल डेविड हर्ले हैं। इनकी सालाना तनख्वाह 4.95 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 3.55 करोड़ रुपये) है।
18 of 22
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
4. डोनाल्ड ट्रंप
पद - राष्ट्रपति, अमेरिका
वार्षिक वेतन - 4,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.86 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 54,440.90 अमेरिकी डॉलर (करीब 39.03 लाख रुपये)
एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अपनी पूरी सैलरी दान कर देते हैं, क्योंकि उन्होंने इसका वादा किया था।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी 19.92 लाख रुपये सालाना है। अक्तूबर 2019 में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2018 के लिए अपनी वार्षिक आय भी इतनी ही बताई थी। वहीं, राष्ट्रपति को 1.50 लाख रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।
भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी (GDP per capita India) मार्च 2019 के अनुसार 2,041 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.46 लाख रुपये) है।
*दी गई सूची सऊदी अरब, कुवैत, यूएई समेत कुछ देशों को छोड़ कर तैयार की गई है। ये आंकड़े संबंधित देशों की वेबसाइट और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष समेत अन्य संस्थाओं द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर निकाले गए हैं। समय व अंतराल के अनुसार इन आंकड़ों में बदलाव संभव है।