पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर का बुधवार को जन्मदिन है। 4 दिसंबर को 1977 को मुंबई में जन्में अजीत अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेज गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी के लिए भी पहचाने जाने वाले अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में खुद ही अपना अजीबोगरीब नाम 'बॉम्बे डक' रख लिया था। दरअसल, अगरकर उस दौरान लगातार 7 बार डक (0) पर आउट हुए। 8वें मैच में उन्होंने इस डक रन से पीछा छुड़ाया। मिलिए, इन 10 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से जिनके अजीबोगरीब नाम सुनकर हंस पड़ेंगे आप। किसी का नाम है 'रिक्शा' तो कोई कहलाता है बच्चा-बाबू।