फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Doodle: गूगल दे रहा है पांच लाख की स्कॉलरशिप, अमेरिका में ऑफिस घूमने का मौका

Tue, 17 Sep 2019 01:11 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • गूगल दे रहा है पांच लाख रुपये की कॉलेज स्कॉलरशिप जीतने का मौका
  • 30 सितंबर 2019 तक ही भेजना है आवेदन
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भेजी जा सकती है एंट्री
विज्ञापन
1 of 7
google search - फोटो : GOOGLE
गूगल आपको 5 लाख रुपये की स्कॉलरशिप पाने का शानदार मौका दे रहा है। इतना ही नहीं, इस स्कॉलरशिप के साथ-साथ स्टूडेंट्स को उनके स्कूल के लिए 2 लाख रुपये का टेक्नोलॉजी पैकेज और अमेरिका स्थित गूगल के ऑफिस जाने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 7
फीफा पर बना गूगल का डूडल (फाइल) - फोटो : social Media
इसके लिए गूगल द्वारा 'डूडल फॉर गूगल' (Doodle4Google) कॉन्टेस्ट 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्टेस्ट के लिए इस बार की थीम है - 'भविष्य के लिए आपकी आशा'। यानी आप भविष्य के लिए क्या आशा रखते हैं, इस थीम पर आपको एक डूडल बनाकर गूगल को भेज देना है। इसके बारे में गूगल ने कुछ उदाहरण भी बताए हैं, जिसकी लिंक हम आपको इस खबर में आगे दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
google doodle - फोटो : google.com

क्या हैं इस कॉन्टेस्ट के नियम

  • आप जो भी डूडल बनाएं, उसमें गूगल के पांच अक्षर यानी GOOGLE जरूर आने चाहिए।
  • क्रेयॉन्स कलर्स, क्ले, ग्राफिक डिजाइन या फूड आइटम्स, आप जैसे चाहें उस माध्यम का प्रयोग कर डूडल बना सकते हैं।
  • ये डूडल बनाकर आपको गूगल के पास 30 सितंबर 2019 तक जमा कर देना है।
  • अपना बनाया डूडल आप सॉफ्ट कॉपी गूगल की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं या हार्ड कॉपी को एंट्री फॉर्म के साथ नई दिल्ली स्थित गूगल कार्यालय में भेज सकते हैं। 
  • वेबसाइट और एंट्री फॉर्म की लिंक आगे दी जा रही है।

4 of 7
Google Doodle

क्या मिलेगा ईनाम

नेशनल विनर को-
  • आपका डूडल गूगल के होम पेज पर दिखेगा
  • 5 लाख रुपये की कॉलेज स्कॉलरशिप
  • 2 लाख रुपये का टेक्नोलॉजी पैकेज स्कूल के लिए
  • सर्टिफिकेट / ट्रॉफी
  • गूगल ऑफिस की ट्रिप
  • कोई एक हार्डवेयर
  • गूगली श्वैग
विज्ञापन

5 of 7
Google Doodle
ग्रुप विनर्स को -
  • आपका डूडल गूगल गैलरी में दिखाया जाएगा
  • 2.50 लाख रुपये की कॉलेज स्कॉलरशिप
  • एक लाख रुपये का टेक्नोलॉजी पैकेज स्कूल के लिए
  • ट्रॉफी / मेडल
  • सर्टिफिकेट
  • भारत स्थित गूगल ऑफिस की ट्रिप
  • कोई एक हार्डवेयर प्रोडक्ट
  • गूगली श्वैग
नेशनल फाइनलिस्ट्स को -
  • सभी फाइनलिस्ट के बनाए डूडल गूगल गैलरी में दिखाए जाएंगे
  • सर्टिफिकेट
  • कोई एक हार्डवेयर प्रोडक्ट
  • गूगली श्वैग
विज्ञापन

6 of 7
महिला दिवस पर गूगल का डूडल (फाइल) - फोटो : Goodle

कौन ले सकता है हिस्सा

यह कॉन्टेस्ट पांच अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। इसमें कक्षा 1 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। ये पांच श्रेणियां इस प्रकार होंगी -
  • कक्षा 1-2
  • कक्षा 3-4
  • कक्षा 5-6
  • कक्षा 7-8
  • कक्षा 9-10
ये भी पढ़ें : 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप, मिलेंगे 50 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
google doogle
ये भी पढ़ें : 28 साल पहले आजाद हुए इस देश में प्रति व्यक्ति आय है 6.39 लाख रुपये, 15 साल तक मिलती है मुफ्त शिक्षा

इस कॉन्टेस्ट के बारे में गूगल द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
एंट्री फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
अपना डूडल ऑनलाइन जमा करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें