कस्बा निवासी हिमांशु, अलमास और अमन ने बताया कि इलाहाबाद ऑनलाइन सेल्फी एकाउंट एप से खुद एकाउंट खोलने की ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। इससे काफी समय बचता है और आसानी से सही डिटेल डालकर एकाउंट खोला जा सकता है।
इलाहाबाद ऑनलाइन सेल्फी एकाउंट एप से उपभोक्ता खुद खाता खोल सकते हैं। ग्रामीण अंचल और जानकारी के अभाव के चलते उपभोक्ता इस एप का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ता एप के माध्यम से आसानी से खुद खाता खोल सकते हैं। - राजवीर सिंह, शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक, बुगरासी