फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जगह दिया जा रहा बच्चों को एक्सपायरी डेट का खाना, कौन है जिम्मेदार

Fri, 19 Jan 2018 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
expired food
शहर के पॉश क्षेत्र डीएलएफ फेस-1 स्थित डिजायर सोसाइटी होम का बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने निरीक्षण किया। यहां अधिकारी उस वक्त भड़क उठे, जब उन्होंने पाया कि बच्चों को एक्सपायरी डेट का खाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
expired food
इसके अलावा यहां अन्य खामियां पाए जाने पर उन्हें तीन दिन में दूर करने के आदेश जारी किए हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बी के गोयल बुधवार दोपहर बाद यहां पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ जिला बाल कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 6
expired food
यहां उन्होंने पाया कि बच्चों को दिया जाने वाले दूध के पैकेट एक्सपायरी डेट के हैं। इसके अलावा अन्य खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के हैं। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के अनुसार होम में पर्याप्त स्टाफ नहीं है।

4 of 6
expired food
यहां रखा जाने वाला रिकॉर्ड भी अपडेट नहीं है। साफ-सफाई का भी काफी अभाव है। इसके साथ ही यहां स्टाफ रजिस्टर भी अधिकारियों को नहीं मिला। इस पर आयोग सदस्य ने होम संचालक को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

5 of 6
expired food
उन्होंने इन खामियों को दूर करने के लिए संचालक को तीन दिन में दूर कर इसकी रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बी के गोयल ने बताया कि होम में एक दर्जन से अधिक बच्चे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
expired food
तीन दिन बाद एक बार फिर यहां फिर चेकिंग करवाई जाएगी। यदि इसके बाद भी यहां खामियां पाई जाती हैं तो होम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें