फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Murder Case: रिटायर्ड फौजी ने पार कर दी थीं क्रूरता की हदें, हड्डियां तक कटी मिलीं

Sat, 28 Aug 2021 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
गुरुग्राम चौहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में जिन चार लोगों की हत्या हुई है उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहलाने वाली है। डॉक्टरों की टीम को घाव के निशान इतने गहरे मिले हैं कि मास और नस कटना तो दूर की बात है, हड्डियां भी कटी मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो दो बजे से तीन बजे के बीच हत्या की गई है।  पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी के पहने हुए कपड़े, कृष्णकांत तिवारी, दोनों महिलाओं और बच्ची के ब्लड सैंपल भी लिए हैं। मृतकों के शरीर पर मिले घाव के निशान काफी गहरे हैं। अनामिका पर 22 वार हुए हैं और सात जगह की हड्डियां कटी मिलीं हैं। कृष्ण कांत के शरीर पर सात वार थे। इसमें चार गहरे वार थे। सुनीता यादव के शरीर पर 17 वार मिले हैं। इसमें सात वार गहरे थे। सुरभि पर 16 वार किए थे और पांच वार गहरे मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि सिर व गले पर वार गहरा है।  
विज्ञापन

2 of 7
कृष्णकांत तिवारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में रहने वाले 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने मंगलवार को अवैध संबंधों के शक में पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन

3 of 7
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी रिटायर्ड फौजी - फोटो : अमर उजाला
किराएदार की तीन साल की बेटी विधि को गंभीर हालत में सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया था।
 

4 of 7
घायल विधि - फोटो : अमर उजाला
सफरदजंग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती विधि की हालत शुक्रवार को स्थिर है। उसे पूरी तरह से स्वस्थ होने में पांच से सात दिन का समय लगेगा। उसके ज्यादातर रिश्तेदार सिवान चले गए हैं। नानी के गांव के दो लोग ठहरे हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
विधि का उपचार तीन दिन से सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। जहां पर दो बार उसकी हालत खराब हो चुकी है। शुक्रवार को उसकी हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

6 of 7
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
कृष्णकांत तिवारी और रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू सुनीता के बीच थे अवैध संबंध
चार लोगों की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इन हत्याओं का कारण किराएदार कृष्णकांत तिवारी और रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू सुनीता के बीच अवैध संबंध रहे हैं। इस मामले में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह और उसकी पत्नी विमलेश को दोषी मानकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह की पुत्रवधू से किरायेदार के अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसे  जनवरी 2021 में हो गई थी। उसी के बाद किराएदार से मकान खाली करने को कहा था। कहने के बावजूद उसने न मकान खाली किया और न ही दस माह से मकान का किराया दिया था। जबकि वह इस मकान में ढाई साल से 5500 रुपये महीने का किराएदार है। इस हिसाब से उस पर दस महीने का किराया 55 हजार रुपये बकाया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें