गुरुग्राम पुलिस अब राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में चार लोगों की हुई नृशंस हत्या करने वाले आरोपी रिटायर्ड फौजी का जेल के भीतर टहलते वीडियो बनाएगी। इसके बाद उसका मिलान मौके पर मिले फुटेज से होगा। दूसरी ओर पुलिस टीम ने दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। दो दिन की पुलिस रिमांड के दौरान राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने घटना स्थल की निशानदेही कराने के साथ अन्य पूछताछ पूरी कर ली है। पुलिस मामले की जांच में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। ऐसे में उसके पास आरोपी राव राय सिंह का जो फुटेज है उसे साक्ष्य मान कर चल रही है। इस मामले में अदालत की ओर से सोमवार को सुनवाई होगी। आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला था। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल है जिसका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
gurugram murder case
- फोटो : अमर उजाला
हमले के बाद वह हथियार लेकर खुद थाने पहुंचा था। पुलिस इस मामले की जांच के दौरान दो दिन पहले उसकी पत्नी विमलेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में हुई चार हत्याओं के आरोपी राव राय सिंह की पुलिस रिमांड पूरी हो गई। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। फुटेज के मिलान के लिए वीडियो बनाने का आदेश मांगा गया है। राजीव यादव, एसीपी उद्योग, गुरुग्राम।
4 of 7
gurugram murder case
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले ही दांव पर लगवाई थी धार
जिस हथियार से चारों लोगों की नृशंस हत्या की थी। आरोपी ने पांच दिन पहले ही उस पर धार लगवाई थी। वह इतना तेज हो गया था कि आरोपी को हत्या करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 7
गुरुग्राम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में जिन चार लोगों की हत्या हुई है उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहलाने वाली है। डॉक्टरों की टीम को घाव के निशान इतने गहरे मिले हैं कि मास और नस कटना तो दूर की बात है, हड्डियां भी कटी मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो दो बजे से तीन बजे के बीच हत्या की गई है।
विज्ञापन
6 of 7
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी के पहने हुए कपड़े, कृष्णकांत तिवारी, दोनों महिलाओं और बच्ची की ब्लड सैंपल भी लिए हैं। मृतकों के शरीर पर मिले घाव के निशान काफी गहरे हैं। अनामिका पर 22 वार हुए हैं और सात जगह की हड्डियां कटी मिलीं हैं।
कृष्ण कांत के शरीर पर सात वार थे। इसमें चार गहरे वार थे। सुनीता यादव के शरीर पर 17 वार मिले हैं। इसमें सात वार गहरे थे। सुरभि पर 16 वार किए थे और पांच वार गहरे मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि सिर व गले पर वार गहरा है।