फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट: आकर्षण का केंद्र बने रोमांच से भरपूर पर्यटन गतिविधियों के स्टॉल, तस्वीरें...

Sun, 26 Sep 2021 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
देवभूमि उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट का रविवार को आगाज हो गया। दो दिवसीय फेस्ट का शुभारंभ करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड साहसिक खेलों का खजाना है। यहां रोमांच से भरपूर साहसिक पर्यटन की अमीम संभावना है। इस मौके पर वन मंत्री ने पर्वतारोहण से संबंधित सेवाओं  के लिए सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ भी किया। 

विश्व पर्यटन दिवस: पर्यटकों की नजरों से दूर हैं उत्तराखंड के ये खूबसूरत और अनजाने पर्यटन स्थल, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां...

मसूरी रोड, मालसी में उत्तराखंड पर्यटन की ओर से फिक्की (एफएलओ) के  सहयोग से 26 और 27 सितंबर  को उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। फेस्ट में राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग,  माउंटेन बाइकिंग, हॉट एयर बलून, कैंपनिंग, आइसकिंग, कयाकिंग समेत स्थानीय व्यंजन के विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

फेस्ट के दौरान आयोजित पैनल  चर्चा में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड  की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं भौगोलिक परिस्थितियां साहसिक पर्यटन के  लिए माकूल है। इतना ही नहीं उत्तराखंड साहसिक खेलों का खजाना है। यहां रोमांच से भरपूर साहसिक पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार और वन विभाग की ओर से पर्यटन विभाग की हर संभव मदद की जाएगी। कहा कि सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अनेक कार्य कर रहा है। राज्य को हिमाचल की तर्ज पर पर्यटन एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
कहा कि सिंगल विंडो के माध्यम से पर्यटन में आने वली समस्याओं दूर होंगी और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने फेस्ट में वन विभाग, एडवेंचर टूरिज्म व पहाड़ी व्यंजनों के फूड स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।  

4 of 5
उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में साहसिक खेलों की संभावनाओं और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने देने के उद्देश्य से  फेस्ट का आयोजन किया  जा रहा है। इसके साथ ही पर्यटन में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों को साहसिक खेलों की बारीकियों से भी रूबरू किया जाएगा। फेस्ट के दौरान प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने विशेषज्ञों के साथ  वन एवं वन्यजीव  पर्यटन व ग्रामीण पर्यटन और साहसिक खेलों की संभावनाओं पर चर्चा की  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन)  कर्नल अश्विनी पुंडीर , अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, अपर निदेशक पूनम चंद, उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान, फिक्की फ्लो की टूरिज्म विंग की स्टेट कंसलटेंट किरन भट्ट टोडरिया डॉ. नेहा शर्मा समेत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें