बीएसपी के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सभा को संबोधित भी किया। चर्चा तो यह भी होती रही कि उन्होंने बसपा ज्वाइन कर ली है, लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। मंगलवार सुबह राजनीति उस समय गरमा गई जब चर्चा फैली कि इरशाद अली ने अपने कदम वापस कांग्रेस की तरफ ही खींच लिए हैं। इरशाद अली ने अमर उजाला को बताया कि वे कुछ लोगों के बहकावे में आ गए थे, इसलिए बसपा के मंच पर चले गए थे। वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है। इसलिए वे कांग्रेस में ही रहेंगे। उधर बसपा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप बालियान ने भी दावा किया कि इरशाद अली बसपा में शामिल नहीं हुए हैं।