फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कूच: रास्ते में उत्तराखंड के बाजपुर में रुके नवजोत सिंह सिद्धू, किसानों से की मुलाकात, तस्वीरें

Fri, 08 Oct 2021 03:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
1 of 5
बाजपुर में रुके नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
समर्थकों के एक बड़े काफिले के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को उत्तराखंड के बाजपुर में रुके। यहां नवजोत सिंह सिद्धू ने राजेंद्र सिंह संधू के आवास पर नाश्ता किया और लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए। बाजपुर में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान सिद्धू मीडिया से नहीं मिले।

लखीमपुर बवाल: कांग्रेस के लखीमपुर कूच को यूपी पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए कई कार्यकर्ता, धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना के विरोध में गुरुवार को पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपने समर्थकों के साथ जीरकपुर से लखीमपुर खीरी की ओर रवाना हुए। इसका एलान उन्होंने पहले की कर दिया था कि अगर जल्द ही किसानोें को कुचलने वाले मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह काफिला लेकर यूपी के लिए मार्च करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बाजपुर में रुके नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा था कि अगर आरोपियों कार चालक को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लखीमपुर खीरी जाकर वहां अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को इस मार्च में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री मार्च शुरू होने के बाद वहां पर पहुंचे और विशेष तौर पर तैयार की गई एक ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ खड़े हो गए।

4 of 5
बाजपुर में रुके नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर खड़े होकर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने अंदाज में कहा कि जब अन्याय बढ़ जाता है और न्याय नहीं मिलता है तो विरोध करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी मंत्री के बेटे को शुक्रवार तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सहारनपुर में रोके गए सिद्धू - फोटो : एएनआई
उन्होंने कहा कि मंत्री के आरोपी बेटे का एफआईआर में नाम है। लेकिन इसके बावजूद यूपी पुलिस किसानों को कार के नीचे कुलचने के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें