फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझे 'नजफगढ़ के नवाब': मैनेजर की शादी में शामिल होने त्रियुगीनारायण पहुंचे वीरेंद्र सहवाग, 'वीरू' का दिखा ये अंदाज

Thu, 12 May 2022 08:12 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग - फोटो : अमर उजाला
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने मैनेजर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे। वीरू को अपने बीच पाकर यहां लोग बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान वीरू ने भी यहां लोगों से बातचीत कर त्रियुगीनारायण मंदिर के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही आराध्य की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।

बीते सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने वाहन से त्रियुगीनारायण पहुंचे थे। वह सीतापुर में एक होटल में ठहरे। इसके बाद वह शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण पहुंचे, जहां वह अपने मैनेजर अमृतांश और नेहा के विवाह समारोह में शामिल हुए।
 
पारंपरिक रीति-रीवाजों के साथ हुए इस विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन व अन्य नजदीकी लोग शामिल थे। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने स्थानीय लोगों ने त्रियुगीनारायण मंदिर के बारे में जानकारी लेते हुए स्वयं भी आराध्य की पूजा-अर्चना करते हुए घर, परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग - फोटो : अमर उजाला
यहां पहुंचने पर सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कहा कि भगवान शिव और पार्वती का विवाह स्थली में पहुंचकर धन्य हो गए हैं। वह, सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें बाबा केदार की यात्रा को देखने का भी मौका मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग मैनेजर की शादी में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर उनके तीर्थपुरोहित गिरीश चंद्र भट्ट, सर्वेश नंद, आशीष गैरोला, योगेंद्र तिवारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। इसके बाद सहवाग देहरादून के लिए रवाना हो गए थे।

4 of 5
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग - फोटो : अमर उजाला
त्रियुगीनारायण से देहरादून वापसी के दौरान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को सोनप्रयाग से रामपुर पहुंचने के लिए दो घंटे जाम में जूझना पड़ा। इस दौरान वह स्वयं ही वाहन चला रहे थे।

ये भी पढ़ें...साहसी दुल्हन : बराती मांगते रहे माफी, परिजनों ने की माफ करने की गुजारिश, पर दूल्हे की इस हरकत से गुस्साई लड़की ने लौटा दी बरात 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक कार्यकर्ता आशीष गैरोला ने बताया कि त्रियुगीनारायण मंदिर से लौटकर वह कुछ देर के लिए उनके रिसॉर्ट में भी रुके थे। पूर्वान्ह 11 बजे वह, यहां से देहरादून के लिए रवाना हुए, लेकिन यात्री वाहनों से लगे जाम के चलते उन्हें भी दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें