डीएवी में नए सत्र के दाखिलों से पहले चुनावी जंग में खूनखराबा शुरू हो गया है। सोमवार को कॉलेज में आर्यन और पट्टू ग्रुप के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ।
विज्ञापन
दून के सबसे बड़े कॉलेज में खूनखराबे में बदली चुनावी जंग, तस्वीरें...
2 of 6
fight between students in dav pg college dehradun
इसमें पट्टू ग्रुप के नेता विकास पंत के सिर में चोटें भी आईं। देर शाम तक विकास की तहरीर पर पुलिस ने आर्यन के चार नेताओं के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
दून के सबसे बड़े कॉलेज में खूनखराबे में बदली चुनावी जंग, तस्वीरें...
3 of 6
fight between students in dav pg college dehradun
सोमवार को डीएवी कॉलेज में मेरिट फॉर्म जमा कराने वाले फ्रेशर्स छात्रों की भीड़ जमा थी। परिसर में रास्ते के दोनों ओर छात्र संगठनों ने नए छात्रों की सहायता के लिए टेबल लगाई हुई है। इसी बीच अचानक आर्यन के नेता सूरज कोहली और पट्टू ग्रुप के नेता विकास पंत के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई।
दून के सबसे बड़े कॉलेज में खूनखराबे में बदली चुनावी जंग, तस्वीरें...
4 of 6
fight between students in dav pg college dehradun
देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और फिर खूनखराबे में बदल गई। कॉलेज में हंगामे का माहौल पैदा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियों से उत्पाती छात्रों को कॉलेज परिसर से खदेड़ दिया। झगड़े में विकास पंत के सिर में चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दून के सबसे बड़े कॉलेज में खूनखराबे में बदली चुनावी जंग, तस्वीरें...
5 of 6
fight between students in dav pg college dehradun
शाम को विकास पंत ने आर्यन के छात्र नेता सूरज कोहली, शूरवीर सिंह चौहान, धीरज जोशी और प्रदीप के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर डालनवाला एसएस सावंत ने बताया कि विकास की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर, आर्यन संगठन ने भी पट्टू ग्रुप के कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है।
दून के सबसे बड़े कॉलेज में खूनखराबे में बदली चुनावी जंग, तस्वीरें...
छात्र नेताओं के बीच झगड़ा होने के बाद कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. सत्यव्रत त्यागी ने छात्र संगठनों की बैठक ली। उन्होंने सभी छात्र नेताओं को सख्त हिदायत दी कि वह चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान खुद पर काबू रखें। इस दौरान फ्लैक्स का साइज भी निर्धारित किया गया। इसके अलावा कॉलेज में हेल्प डेस्क भी हटाने को कहा गया।