पौड़ी के पाबौ ब्लॉक के बिडोलस्यूं पट्टी स्थित मरोड़ा गांव में सोमवार शाम बादल फटने से तबाही आ गई। गांव में एक महिला लापता है।
विज्ञापन
2 of 9
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
दो दर्जन से अधिक गौशालाएं बह गई हैं। पचास से अधिक मवेशी मलबे में दफन हो गए हैं।
विज्ञापन
3 of 9
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
जिला प्रशासन, पुलिस व जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुँच कर राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
4 of 9
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि क्षेत्र में हुई तेज बरसात के साथ मरोड़ा गांव के समीप बादल फट गया। मवेशियों को चारा डालने गई अनीता देवी (33) पत्नी प्रवींद्र सिंह के अतिवृष्टि की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 9
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
आपदा प्रबंधन, जिला प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से टीम महिला की तलाश करने में जुटी है। दो दर्जन से अधिक गौशालाएं भी बह गई हैं।
विज्ञापन
6 of 9
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
पचास से अधिक मवेशी जमींदोज हो गए हैं। गांव को जोड़ने वाली पैदल पुलिया भी बह गई है। क्षेत्र में बिजली व मोबाइल के नेटवर्क भी ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन
7 of 9
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
शनिवार को भी क्षेत्र में बादल फटने से मची थी तबाही
मानसून के आखरी पड़ाव पौड़ी जिले के दूरस्थ गांवों पर कहर बनकर टूट रहा है। बरसात के अंतिम पड़ाव में लोग भयभीत होने लगे हैं। ग्रामीण कुदरत की इस मार के आगे बेबस हैं।
8 of 9
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
पाबौ ब्लॉक के मरखोला गांव में शनिवार की देर सायं बादल फटने से मची तबाही से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि सोमवार को फिर से ब्लाक के मरोड़ा गांव में कुदरत आफत बनकर टूट गई।
क्षेत्रवासी सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल, संजय सिंह आदि का कहना है कि ग्रामीण मौसम के बदले मिजाज से हैरान हैं। मौसम खराब होने पर लोगों ने रतजगा करना शुरू कर दिया है।