फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड: उग्र तीर्थ पुरोहित सड़कों पर, त्रिवेंद्र सिंह रावत को नहीं करने दिए केदार बाबा के दर्शन, तस्वीरें

Mon, 01 Nov 2021 02:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहित अब और उग्र हो गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को केदारनाथ में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तीर्थ पुरोहितों के गुस्से का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते पूर्व सीएम बाबा केदार के दर्शन किए बिना जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में लौट गए। वहीं, धन सिंह और मदन कौशिक ने भारी विरोध के बीच ही बाबा के दर्शन किए। 

चारधाम देवस्थानम बोर्ड: हक-हकूकधारी और तीर्थपुरोहितों ने भरी हुंकार, तीन नवंबर को केदारनाथ कूच का एलान

चारधाम यात्रा व्यवस्था और प्रबंधन के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था। तीर्थ पुरोहित शुरुआत से ही इसका विरोध कर रहे हैं। बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने लंबा आंदोलन भी किया था। अब एक बार फिर तीर्थ पुरोहित मुखर हो गए हैं। उन्होंने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के केदारनाथ पहुंचने पर विरोध किया। उनका कहना है कि त्रिवेंद्र रावत ही देवस्थानम को लाने वाले हैं। 

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड: उच्च स्तरीय समिति में चारधामों से नौ सदस्य नामित, जारी हुए आदेश
 
विज्ञापन

2 of 6
केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत को संगम स्थित पुल से आगे नहीं जाने दिया गया। तीर्थ पुरोहित एवं हक-हकूकधारियों ने इस दौरान खूब नारेबाजी की और उनका जमकर विरोध किया। जिसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत बिना दर्शन किए ही लौट गए। 
विज्ञापन

3 of 6
केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी केदारनाथ धाम पहुंचे थे। उन्हें भी तीर्थ पुरोहितों का विरोध झेलना पड़ा, हालांकि उन्होंने धाम में दर्शन किए।

4 of 6
केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड सरकार के आश्वासन के बाद भी देवस्थानम बोर्ड व एक्ट वापस नहीं होने पर तीर्थ पुरोहितों ने सोमवार को गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बंद रखा।
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
दोनों धामों में भी पूजा सामग्री सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
दोनों धामों में नियमित पूजा-पाठ और दर्शन सामान्य दिनों की तरह ही हो रहे हैं। गंगोत्री में भागीरथी घाट पर पुरोहितों ने विरोध स्वरूप पूजा बंद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें