हल्द्वानी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीमेंट से भरे कंटेनर के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा आवास विकास क्षेत्र मे निर्माणाधीन मॉल में हुआ। तीनों मजदूर वहीं काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक मजदूर यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं। मॉल को चारों तरफ से कवर्ड करने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। तीनों मजदूर खाना खाने के लिए कंटेनर के पास बैठे थे, तभी ये हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद सीओ कोतवाल सहित पुलिस फ़ोर्स ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि, मॉल का निर्माण मानकों की अनदेखी कर चल रहा है। वहीं प्रसाशन भी इस पर कुछ नहीं बोल रहा है।