lathicharge
पिछले कुछ दिनों से एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला में एक धार्मिक स्थल को लेकर स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को एक पक्ष के कुछ बाहरी लोग यहां पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी जमा होने लगे। तनाव बढ़ने पर एसडीएम प्रत्यूष सिंह, एसपी देहात सरिता डोभाल, सीओ डालनवाला जया बलूनी, शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल, प्रभारी निरीक्षक डालनवाला राजीव रौथाण, नेहरू कॉलोनी राजेश शाह, थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन दिलबर सिंह नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को साथ बैठाकर समझौते का प्रयास किया।