फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: पातालगंगा में पांच साल बाद फिर सक्रिय हुआ भूस्खलन जोन, हाईवे पर गिर रहा मलबा, फिसल रहे वाहन

Thu, 25 Jul 2024 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/पीपलकोटी
विज्ञापन
1 of 5
पातालगंगा में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा भूस्खलन क्षेत्र पांच साल बाद फिर सक्रिय हो गया है। यहां हल्की सी बारिश होने पर भी मलबा हाईवे पर आ रहा है। चट्टानी भाग होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही खतरे के बीच हो रही है। यहां मौजूदा 150 मीटर लंबी हाफ सुरंग में भी मलबा घुसने से दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं।

पातालगंगा में चट्टान से वर्ष 1999 से भूस्खलन शुरू हुआ था। यहां बरसात में कई दिनों तक हाईवे बंद रहता था जिसे देखते हुए वर्ष 2019 में एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन की ओर से यहां 150 मीटर लंबी हाफ सुरंग का निर्माण किया गया लेकिन सुरंग कुछ सालों में ही क्षतिग्रस्त होने लगी।

Rainfall: मलारी हाईवे लाल बाजार के पास 20 मीटर ध्वस्त, बदरीनाथ के रास्ते में फंसे रहे 700 श्रद्धालु, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
पातालगंगा में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
अब स्थिति यह है कि इस बरसात में यहां फिर से भूस्खलन होना शुरू हो गया है। चट्टान के शीर्ष भाग से मलबा सीधे हाईवे पर गिर रहा है जिससे वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
पातालगंगा में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रतिनिधि तारेंद्र प्रसाद थपलियाल का कहना है कि पातालगंगा सुरंग का निर्माण आधा-अधूरा किया गया है जिससे चट्टान से आ रहा मलबा हाईवे पर आ रहा है। इसके निर्माण की जांच की जानी चाहिए।

4 of 5
पातालगंगा में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
इधर, एनएचआईडीसीएल के डीजीएम सुशील वर्मा का कहना है कि कार्यदायी संस्था को भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट, मलबे का निस्तारण करने और सुरंग की मेंटीनेंस के निर्देश दिए गए हैं। जल्द सुरंग के अंदर से मलबा भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पागल नाला में बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर धंस रहा है। इस पूरे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें