फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड होंगे बाहर? कैसा है सुपर-8 का समीकरण, यहां जानें हर ग्रुप की स्थिति

Wed, 12 Jun 2024 08:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

Super 8 T20 World Cup Qualification Scenario : कनाडा के खिलाफ पाकिस्तान की जीत ने निश्चित रूप से क्वालिफाई करने की उनकी संभावनाओं को बढ़ा दिया है। हालांकि, वे अभी भी अन्य परिणामों पर निर्भर हैं। ग्रुप ए की तरह, ग्रुप बी में एक टीम ऑस्ट्रेलिया ड्राइवर सीट पर बैठी है। टीम सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन
1 of 5
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/T20 World Cup/Twitter
टी20 विश्व कप 2024 में लीग स्टेज के दौरान कुछ बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। ग्रुप राउंड के दौरान कई उलटफेर भी देखने को मिले। इससे सुपर-आठ में पहुंचने की जंग बेहद दिलचस्प हो गई है। अब हर ग्रुप में कुछ ऐसी बड़ी टीमें हैं, जिन्हें अन्य टीमों पर निर्भर रहना होगा। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों को सुपर-आठ के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करने के लिए जूझना पड़ रहा है। अगर ये टीमें ग्रुप स्टेज से बाहर होती हैं तो इन पर अगले टी20 विश्व कप से पहले क्वालिफाइंग राउंड में खेलने का खतरा मंडराएगा। आइए देखते हैं मुश्किलों में पड़ी कुछ टीमों के सुपर आठ में पहुंचने की क्या संभावनाएं हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
पाकिस्तान की उम्मीदें दूसरी टीमों पर निर्भर
कनाडा के खिलाफ पाकिस्तान की जीत ने निश्चित रूप से क्वालिफाई करने की उनकी संभावनाओं को बढ़ा दिया है। हालांकि, वे अभी भी अन्य परिणामों पर निर्भर हैं। उनका नेट रन रेट अब 0.191 हो गया है, जिसका मतलब है कि अगर वे आयरलैंड को हराते हैं और अगर यूएसए अपने अगले दो मैच हार जाता है, तो वे आसानी से क्वालिफाई कर जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान को अमेरिका के नेट रन रेट को पीछे छोड़ने के लिए बहुत कम रन से जीत चाहिए।

मान लीजिए अगर अमेरिका के खिलाफ बाकी दो टीमें (भारत-आयरलैंड) पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 का स्कोर बनाती हैं। इसके बाद अमेरिका की टीम दोनों मैचों को मिलाकर 10 रन से भी हारती है, तो पाकिस्तान की आयरलैंड पर किसी भी अंतर से जीत पर्याप्त होगी। हालांकि, अगर पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ कम से कम 112 रन बनाती है तो ही यह परिणाम उनके पक्ष में होगा। इससे कम स्कोर में उनके लिए खतरा होगा। पाकिस्तान का अगला मैच आयरलैंड से फ्लोरिडा के लॉडरहिल में है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए चिंता विपक्षी टीम नहीं, बल्कि वहां का मौसम है। लॉडरहिल में इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना है।

अगर अमेरिका अपने दोनों मैच हार भी जात है और पाकिस्तान का आखिरी मैच बारिश से धुलता है तो बाबर आजम की अगुआई वाली टीम सुपर-आठ में पहुंचने से पहले ही बाहर हो जाएगी। अगर अमेरिकी टीम का कोई मैच धुलता है और उसे एंक मिला और फिर पाकिस्तान की टीम अगला मैच जीत भी जाती है तो भी उनके लिए परिणाम कोई काम का नहीं होगा। अमेरिका के पांच अंक हो जाएंगे और पाकिस्तान की टीम चार अंक पर ही रह जाएगी। भारत का नेट रन रेट काफी ऊपर है। बाकी बचे दोनों मुकाबले में बड़े अंतर से हार ही टीम को बाहर कर सकती है। टीम इंडिया को अगले दोनों मैच अपनी तुलना में ऑन पेपर बेहद कमजोर टीम से खेलना है। ऐसे में टीम इंडिया का सुपर आठ में पहुंचना तय माना जा रहा है।

ग्रुप-ए तालिका:

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
भारत 2 2 0 0 4 +1.455
अमेरिका 2 2 0 0 4 +0.626
पाकिस्तान 3 1 2 0 2 +0.191
कनाडा 3 1 2 0 2 -0.493
आयरलैंड 2 0 2 0 0 -1.712
विज्ञापन

3 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : PCB Media
क्वालिफाई करने के लिए इंग्लैंड को क्या करने की जरूरत है?
ग्रुप ए की तरह, ग्रुप बी में एक टीम ऑस्ट्रेलिया ड्राइवर सीट पर बैठी है। टीम सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। जबकि इंग्लैंड की स्थिति पाकिस्तान के समान है। उन्हें अपने अंतिम दो मैच जीतने की जरूरत है और यह उम्मीद करनी है कि स्कॉटलैंड 15 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी गेम हार जाए। इंग्लैंड के लिए सुपर आठ में पहुंचना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, उनके पास नेट रन रेट की भी बड़ी दिक्कत है। स्कॉटलैंड का नेट रन रेट 2.164 है।

ओमान के खिलाफ 41 गेंद बचे रहते जीत ने उन्हें मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं, इंग्लैंड का नेट रन रेट -1.8 है। अगर स्कॉटलैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अगला मैच 20 रन (मान लीजिए 161 रनों का पीछा करते हुए) से हार जाता है, तो इंग्लैंड को रन रेट के मामले में स्कॉटलैंड से आगे जाने के लिए ओमान और नामीबिया के खिलाफ कुल मिलाकर 94 रनों के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इंग्लैंड साफ मौसम के लिए प्रार्थना कर रहा होगा। स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच बारिश से धुलने से उन्हें काफी नुकसान हुआ था। अब एक भी मैच का बारिश से धुलना इंग्लैंड को विश्व कप से बाहर कर देगा।

ग्रुप-बी तालिका:

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 6 +3.580
स्कॉटलैंड 3 2 0 1 5 +2.164
नामीबिया (E) 3 1 2 0 2 -2.098
इंग्लैंड 2 0 1 1 1 -1.800
ओमान (E) 3 0 3 0 0 -1.613

4 of 5
श्रीलंका टीम - फोटो : ICC
श्रीलंका की टीम लगभग टी20 विश्व कप से बाहर
नेपाल के खिलाफ लॉडरहिल में वॉशआउट का मतलब है कि श्रीलंका के क्वालिफाई करने की संभावना बेहद कम है। अब उसे दूसरी टीमों की बजाय मौसम से काफी उम्मीदे हैं। अगर श्रीलंका की टीम रविवार को नीदरलैंड को हरा देती है तो उसके अधिकतम तीन अंक हो पाएंगे, जबकि बांग्लादेश और नीदरलैंड के दो-दो अंक हैं। सुपर-आठ के लिए क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका को इन नतीजों पर निर्भर रहना होगा....
  • किंग्सटाउन में गुरुवार को बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। अगर वह मैच खेला जाता है और नतीजा आता है तो श्रीलंका की टीम नॉकआउट हो जाएगी। 
  • इसके अलावा श्रीलंका की टीम चाहेगी कि दक्षिण अफ्रीकी टीम शुक्रवार को नेपाल को हरा दे और साथ ही रविवार को नेपाल बांग्लादेश को हरा दे। इसके अलावा श्रीलंका रविवार को ग्रोस आइलेट में नीदरलैंड को हरा दे। इस स्थिति में श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल सभी के तीन-तीन अंक होंगे। तब नेट रन रेट का खेल होगा और श्रीलंका को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे तीनों टीमों से नेट रन रेट के मामले में ऊपर रहें।


ग्रुप-डी तालिका:

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका 3 3 0 0 6 +0.603
बांग्लादेश 2 1 1 0 2 +0.075
नीदरलैंड 2 1 1 0 2 +0.024
नेपाल 2 0 1 1 1 -0.539
श्रीलंका 3 0 2 0 1 -0.777
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अफगानिस्तान - फोटो : ICC
अफगानिस्तान से हार से न्यूजीलैंड की संभावनाओं को कितनी बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया?
अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड को न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा था, बल्कि 84 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। इससे उसका नेट रन रेट खराब हुआ और -4.2 पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने अब तक अपने दो मैच 209 रन के अंतर से जीते हैं, जिससे उसका रन रेट +5.225 हो गया है। वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान दोनों ने युगांडा को 120 से अधिक रनों से हराया है।अब न्यूजीलैंड को भी ऐसा ही करना होगा।

हालांकि, इससे पहले उन्हें बुधवार को वेस्टइंडीज को हराना होगा, जो उनके लिए एक तरह से नॉकआउट मैच है। यदि वे हार जाते हैं, तो वेस्टइंडीज छह अंकों के साथ क्वालिफाई करेगा और अफगानिस्तान अगले दिन पीएनजी पर जीत के साथ सुपर आठ के लिए क्वालिफाई करने के लिए पहली पसंद बन जाएगा। अगर ऐसा होता है तो शनिवार और सोमवार को युगांडा और पीएनजी के खिलाफ न्यूजीलैंड के आखिरी दो मैच मायने नहीं रखेंगे।

ग्रुप-सी तालिका:

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
अफगानिस्तान 2 2 0 0 4 +5.225
वेस्टइंडीज 2 2 0 0 4 +3.574
युगांडा 3 1 2 0 2 -4.217
पापुआ न्यू गिनी 2 0 2 0 0 -0.434
न्यूजीलैंड 1 0 1 0 0 -4.200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें