फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने ऋषभ पंत को खेल में सुधार के लिए दी ये सलाह

Tue, 26 Sep 2017 04:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पन्त
टीम इंडिया में धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंडर-19 और इंडिया ए के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खेल में सुधार के लिए सलाह दी है। आईपीएल-10  के बाद से ऋषभ खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्होंने पिछले कुछ महीने में इंडिया ए के लिए कोई खास प्रदर्शन भी नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वह चार पारियों में केवल एक अर्धशतक जड़ सके। 
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने ऋषभ पंत को खेल में सुधार के लिए दी ये सलाह

2 of 5
rishabh pant
उन्हें दलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड टीम के लिए चुना गया था। इस दौरान उन्हें तीन बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला लेकिन वो इन तीन पारियों में केवल 72 रन बना सके। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 46 रन था। उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद द्रविड़ को लगता है कि पंत को कुछ परिस्थितियों में स्मार्ट होने की जरूरत है। 
 
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने ऋषभ पंत को खेल में सुधार के लिए दी ये सलाह

3 of 5
Rishabh Pant
ये बात कोई राज नहीं है कि पंत एक आक्रामक बल्लेबाज हैं। लेकिन उनके अंडर-19 और इंडिया ए के कोच द्रविड़ ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे कुछ परिस्थितियों में अपनी आक्रामक मानसिकता और रवैये पर काबू रखा जाए और एक कंसिस्टेंट प्रदर्शन किया जा सके। न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट में पंत ने पंत ने 41 गेंद में 67 रन की पारी खेली। उन्होंने ऐसा तब किया जब टीम ने सात विकेट गंवा दिए थे और पंत को पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर पारी को आगे ले जाना था। इस परिस्थिति में उन्होंने तेजी से रन बनाने के लिए हाई रिस्क शॉट्स खेले और इसी दरम्यान आउट होकर पवेलियन लौट गए। द्रविड़ ने कहा पंत समय के साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करना सीख जाएंगे। ये ऐसा गुण है जिसे हासिल करने में वक्त लगेगा।

राहुल द्रविड़ ने ऋषभ पंत को खेल में सुधार के लिए दी ये सलाह

4 of 5
rishabh pant
द्रविड़ ने कहा, मुझे लगता है कि ये एक संतुलन है। मुझे मालूम है कि ऋषभ मूल रूप से एक अटैकिंग खिलाड़ी हैं और वो ऐसे ही रहेंगे। आप कभी नहीं चाहेंगे कि उनका ये तरीका बदले। लेकिन आपको खुद के अंदर परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव करने की खूबी विकसित करने की जरूरत है जिससे कि आपकी उन पारियों में प्रदर्शन कर आप अपनी छाप छोड़ पाएं। लेकिन पंत समय के साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करना सीख जाएंगे। द्रविड़ ने आगे कहा, मुझे लगता है कि चार दिवसीय मैच में वह निचले क्रम के बल्लेबाजों के बीच फंस गया। लेकिन मैनें उससे इस बारे में बात की और कहा कि जब तुम जवान थे तुम्हें लगता था कि जब तुम निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेल रहे हो उस वक्त सभी गेंदों में शॉट खेलने चाहिए। लेकिन अब उसे उनके साथ टिक कर खेलना सीखना होगा जो समय के साथ आ जाएगा। लेकिन ये चमत्कार एक दिन में नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने ऋषभ पंत को खेल में सुधार के लिए दी ये सलाह

5 of 5
ऋषभ पंत
लेकिन द्रविड़  ने पंत के जोरदार शॉट लगाने की क्षमता की तारीफ भी की और कहा कि उनके आक्रामक शॉट्स को देखकर विरोधी टीम दबाव में आ जाती है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने बताया कि वो लगातार पंत से बात करते हैं और उन्हें ये बताने की कोशिश करते हैं कि वो क्या बेहतर कर सकते थे। द्रविड़ ने कहा रिजल्ट उन्हें ज्यादा परेशान नहीं करते लेकिन इस तरह के मैच से युवाओं को सीख रहे हैं ये अच्छी बात है।  चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के बारे में द्रविड़ ने कहा, इस तरह के अनुभव उनके लिए अच्छे हैं। यदि वो अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो भी उनके पास अपनी कमियों के बारे में जानने समझने का मौका मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें