ICC Ranking: इंदौर का होलकर स्टेडियम एक बार फिर टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त हासिल की। इसके साथ-साथ टीम इंडिया टेस्ट के साथ-साथ वनडे में भी दुनिया की नंबर वन टीम बन गई।
विज्ञापन
एक बार फिर टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ होल्कर स्टेडियम
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
पिछले साल दशहरे के समय ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को इंदौर में खेले गए टेस्ट मैच में 321 रन से मात देकर पाकिस्तान को पीछे छोड़ नंबर एक स्थान हासिल किया था। तब से लेकर अब तक टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर काबिज है। ऐसे में वनडे टीम के नंबर वन बनने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो टेस्ट की तरह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
एक बार फिर टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ होल्कर स्टेडियम
3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया का ये छठा अंतरराष्ट्रीय मैच था। जिनमें से एक टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैच हैं। इनमें से सभी मैचों में टीम इंडिया विजयी रही है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने दो बार इंग्लैंड को, एक-एक बार दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। वहीं यहां खेले गए एकलौते टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी थी।
एक बार फिर टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ होल्कर स्टेडियम
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ नजफगढ़ के नवाब यानी वीरेंद्र सहवाग ने वनडे क्रिकेट का दूसरा दोहरा शतक जड़ा था। उनसे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन की पारी खेली थी। 8 दिसंबर 2011 को सहवाग ने 219 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 418 रन का स्कोर खड़ा किया था।
एक बार फिर टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ होल्कर स्टेडियम
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
इंदौर में सचिन तेंदुलकर वन डे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। कंगारुओं के खिलाफ यहां के पुराने नेहरू स्टेडियम में। 31 मार्च 2001 को तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 139 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया था।