फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे दिया जीवन दान

Sun, 20 Sep 2015 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। आंधी से जड़ समेत उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद कहीं और बसा कर दे दिया गया जीवनदान। देखकर लोग रह गए दंग। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे‌ दिया जीवन दान

2 of 10
ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। आंधी से जड़ समेत उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद कहीं और बसा कर द‌े दिया गया ‌जीवन दान। दरअसल आंधी से उखड़े एक पेड़ को सेक्टर 26 के एक व्यापारी ने चार दिन बाद री प्लांट कराया है। यह पेड़ सूखा था और दीमक और फंगस के कारण भीतर से खोखला हो गया था। गत दिनों तेज हवा और आंधी में पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन

OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे‌ दिया जीवन दान

3 of 10
इसके बाद बागवानी विभाग ने इसकी टहनियों को काटकर सड़क से उठवा लिया जबकि तना वहीं पड़ा रहा। इसे देख व्यापारी को री प्लांट का विचार आया और उसने दीमक और फंगस को खत्म करने के लिए दवा डाली और उसे सेक्टर 26 चौक के पास री प्लांट कराया। राहुल महाजन ने बताया कि वह प्रतिदिन देख रहे थे कि पेड़ का विशाल तना पड़ा हुआ है। उनके दिमाग में आया कि अगर पौधों को री प्लांट किया जा सकता है तो पेड़ों को क्यों नहीं।

OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे‌ दिया जीवन दान

4 of 10
राहुल महाजन की सेक्टर-26 मंडी में दुर्गा सीडज के नाम से शाप है। उन्होंने प्रशासन से इसके लिए लिखित में मंजूरी मांगी। राहुल ने जो मंजूरी के लिए जो आवेदन दिया उसमे तर्क दिया कि प्रशासन चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहा है ऐसे में भविष्य के विकास के लिए पेड़ों को री प्लांट किया जाना चाहिए। मंजूरी के बाद क्रेन मंगवाकर तने को उठवाया गया। इस दौरान बागवानी विभाग के जेई मलकीयत सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे‌ दिया जीवन दान

5 of 10
पेड़ उठवाने से दीमक और फंगस को खत्म करने के लिए दवा डाली गई। सेक्टर-26 चौक के पास फिर से री प्लांट करने पर राहुल का इस पर 7 से 8 हजार रुपये का खर्चा आया। जब पेड़ को री प्लांट कर दिया गया है तो कई लोगों ने रुककर पेड़ के साथ सेल्फी भी खींची। यह पेड़ 16 सितंबर को तेज हवा और आंधी के कारण पीलखन का सेक्टर- 7-8 के चौक स्थित सड़क पर गिर गया था।

विज्ञापन

OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे‌ दिया जीवन दान

6 of 10
यह पेड़ चालीस साल पुराना था। जिस कारण प्रशासन के बागवानी विभाग ने इसे काटकर सड़क से उठवाया जबकि तना सड़क किनारे पड़ा रहा। जब भी शहर में पेड़ गिरता है तो प्रशासन की ओर से इसे टिंबर व्यापारियों को सस्ते में बेच देते हैं। बागवानी विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण पाल का कहना है कि इस तरह के उखड़ चुके पेड़ों को फिर से लगाने पर उसका सरवाइवल रेट काफी कम होता है।

विज्ञापन

OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे‌ दिया जीवन दान

7 of 10
पेड़ लगाने के बाद काफी मेहनत और देखभाल की जरूरत होती है। उसमें सही समय पर पानी और खाद की जरूरत रहती है। उनका कहना है कि विदेशों में एक सामान मौसम रहता है लेकिन शहर में मौसम में प्रतिदिन बदलाव आता रहता है। राहुल महाजन का कहना है कि उन्होंने सेक्टर-26 के चौंक के पास इसलिए ही तने को री प्लांट करवाया है क्योंकि उनकी दुकान पास में ही है ऐसे में वह प्रतिदिन यहां पर खुद पानी डालेंगे। समय समय पर खाद और अन्य चींजों की जरूरत पड़ेगी, डालेंगे।

OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे‌ दिया जीवन दान

8 of 10
राहुल के मुताबिक वह प्रशासन को एक माडल तैयार करके देंगे ताकि शहर के अन्य पेड़ों को भी बचाया जा सके। सवाल यह भी उठता है कि जो सोच और काम एक व्यक्ति कर सकता है वह प्रशासन क्यों नहीं? जबकि कई बार शहर की प्रमुख सड़कों जहां पर जाम लगता है उन्हें पेड़ लगे होने के कारण चौड़ा नहीं किया जाता है।

OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे‌ दिया जीवन दान

9 of 10
सेक्टर-18 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चोपड़ा का कहना है कि विदेशों में पेड़ों को एक जगह से उखाड़ कर दूसरी जगह पर री प्लांट करने की तकनीक काफी अच्छे से प्रयोग की जाती है। अगर ऐसी तकनीक का प्रयोग यहां पर भी की जाए तो जहां जहां पर विकास के काम में पेड़ बाधा बने हुए हैं उन्हें दूसरी जगह री प्लांट किया जा सकता है।
विज्ञापन

OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे‌ दिया जीवन दान

10 of 10
विजय देव, प्रशासक के सलाहकार, चंडीगढ़ ने बताया कि राहल महाजन ने जो काम किया वह इसके लिए बधाई के पात्र हैं। वह जल्द ही चीफ इंजीनियर को राहुल महाजन के पास उस तकनीक के स्टडी के लिए भेजेंगे जिसके तहत उन्होंने एक गिरे हुए पेड़ को फिर से लगाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें