फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति हैं भाजपा की Tik Tok स्टार प्रत्याशी सोनाली, जानें पढ़ाई-लिखाई और राजनीति में आने की वजह

Wed, 09 Oct 2019 04:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा से भाजपा की टिक टॉक स्टार प्रत्याशी सोनाली फोगाट ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसी के साथ उनकी संपत्ति और बैंक बैलेंस का भी ब्योरा सभी के सामने आ गया है। सोनाली ने राजनीति में आने की वजह भी बताई। आइए जानते हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित प्रत्याशियों में एक सोनाली फोगाट की कहानी...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के गढ़ आदमपुर में भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरी सोनाली फोगाट पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से प्रेरित होकर राजनीति में आई थी। सोनाली सुमित्रा महाजन के सामाजिक कार्यों से प्रभावित थी। उन्होंने सुमित्रा महाजन के साथ सामाजिक कार्यों में भाग लिया। उसके बाद राजनीति में प्रवेश किया।
विज्ञापन

3 of 8
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने झारखंड व मध्यप्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के लिए काम किया। 2013 में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उन्हें अपने गृह प्रदेश हरियाणा में भेजा। उन्होंने सोनाली को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया। इसके बाद उन्हें भाजपा का महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया।

4 of 8
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
मूलरूप से फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां की निवासी सोनाली की शादी हिसार निवासी संजय फोगाट के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। साल 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में सोनाली के पति संजय की मौत हो गई थी। सोनाली फोगाट का लक्ष्य अभिनय के क्षेत्र में भी नाम कमाना रहा है। इसलिए उन्होंने शुरुआत दूरदर्शन से की। हिसार दूरदर्शन केंद्र में उन्होंने चार साल तक काम किया। इसके बाद टीवी सीरियलों में भी अभिनय किया। उन्हें अम्मा धारावाहिक से बड़ी पहचान मिली।
विज्ञापन

5 of 8
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
टिक-टॉक पर 237 वीडियो
40 वर्षीय सोनाली ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हुई हैं, इसलिए उनका म्यूजिक से भी लगाव है। सोनाली टिक टॉक पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती हैं और उनके लाखों फैंस हैं जो उनके वीडियोज को लाइक करते हैं। सोनाली के 237 वीडियो टिक टॉक पर बताए गए हैं। इसके अलावा वह कई हरियाणवी एलबम में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
नलवा हलके से दावेदारी जता रही थी सोनाली
विशेष बात यह है कि सोनाली फोगाट हिसार जिले के ही नलवा हलके से अपनी दावेदारी जता रही थी। उन्होंने नलवा हलके में पिछले दो-तीन साल से सक्रियता भी बढ़ाई हुई थी। मगर पार्टी ने उन्हें आदमपुर से टिकट दी। खुद सोनाली फोगाट का कहना है कि उन्होंने नलवा से टिकट मांगी थी, लेकिन पार्टी ने आदमपुर से मैदान में उतारा है। उन्होंने दावा किया कि कुलदीप बिश्नोई को हराना असंभव नहीं है। वह जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर कुलदीप बिश्नोई को हराकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
Sonali Phogat - फोटो : अमर उजाला
करोड़पति हैं सोनाली फोगाट
भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट भी करोड़पति हैं। उनकी चल और अचल संपत्ति 2 करोड़ 74 लाख 11 हजार रुपये से अधिक है। 40 वर्षीय सोनाली फोगाट के पास 25 लाख 61 हजार रुपये की चल जबकि 2 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। चुनाव आयोग को दिए शपथ-पत्र में सोनाली फोगाट ने खुद को हिसार के संत नगर का निवासी बताया है। व्यवसाय में एक्टिंग और कृषि लिखा है।
विज्ञापन

8 of 8
Sonali Phogat - फोटो : अमर उजाला
उनके तीन बैंकों में खाते हैं, जिनमें 5 लाख 11 हजार हैं जबकि कैश इन हैंड 12 लाख 50 हजार रुपये बताए गए हैं। सोनाली फोगाट के पास एक फ्लैट व एक प्लॉट भी है। नोएडा के सेक्टर-52 में फ्लैट हैं जबकि हिसार के साथ लगते गांव गंगवा में 117 गज का प्लॉट है। विशेष बात यह है कि सोनाली फोगाट पर किसी भी प्रकार की देनदारी नहीं है। सोनाली ने अपनी शिक्षा दसवीं बताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें