शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए निकला था युवक, सवेरे जंगल में ऐसी हालत में मिले दोनों, देखकर दोनों के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
2 of 5
पानीपत में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
घटना हरियाणा के पानीपत की है। रिफाइनरी-सिठाना रोड पर काठ वाली पुलिया के पास मंगलवार की सुबह एक युवक और युवती के शव पेड़ से बंधे एक ही फंदे पर लटके मिले। दोनों में प्रेम प्रसंग था और विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर बिठाई गई पंचायत का फैसला मंगलवार को आना था। उससे पहले ही दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन मृतक युवक के परिजनों ने मृतका के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
3 of 5
पानीपत में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
मृतक युवती की शिनाख्त पिंकी और युवक की पहचान विकास पुत्र जगदीश निवासी गोपाल कॉलोनी, पानीपत के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि पिंकी (24) और विकास (25) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिंकी शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। वहीं विकास अविवाहित था और वेल्डिंग का काम करता था। पिंकी व विकास, सोमवार की देर रात से लापता थे। देर रात जब पानीपत में बूंदाबांदी हुई तब परिजनों को पिंकी चारपाई पर नहीं मिली।
4 of 5
पानीपत में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
विकास भी सोमवार की रात को अपने घर पर नहीं, बल्कि पशुबाडे़ में सोने गया था, पर सवेरे वह नहीं मिला। मंगलवार को ही इनके प्रेम प्रसंग मामले में गांव में पंचायत होनी थी। थाना मतलौडा के एसएचओ धर्मवीर खर्ब ने बताया कि मंगलवार सुबह दो शव देखे जाने की खबर आई। टीम मौके पर पहुंची तो विकास और पिंकी के शव पेड़ से लटके मिले। अब पुलिस दोनों की मोबाइल फोन कॉल डिटेल भी निकलवाएगी, ताकि दोनों की मौत के सही कारण पता चल सकें।
डीएसपी मतलौडा क्षेत्र बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ी तो पुलिस मामले में दोनों मृतकों के परिजनों को भी जांच में शामिल करके उनसे पूछताछ करेगी। विकास के परिजनों का आरोप है कि पिंकी के सुसराल वाले, विकास के साथ रंजिश रखते थे। कई दिन पहले पिंकी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की थी और इस संबंध में उन्होंने थाना मॉडल टाउन पुलिस में शिकायत दी थी। विकास के परिजनों ने पिंकी के सुसराल वालों से जान का खतरा भी बताया था।