सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर का एक नया सच सामने आया है। पता चला है कि वह जेल में रहकर कोई साजिश रच रहा है। अंदेशा है कि वह कोई बड़ी वारदात अंजाम देने के चक्कर में है।
विज्ञापन
2 of 5
लॉरेंस बिश्नोई
भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों फेसबुक पर सोपू नाम का एक ग्रुप तैयार कर रहा है। जिसमें प्रतिदिन लोगों को जोड़ने का दावा किया जा रहा है। ग्रुप बनाने के पीछे किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
लॉरेंस बिश्नोई
पता चला है कि लॉरेंस के चार फेसबुक अकाउंट लगातार अपडेट किए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों के साथ जेल के अंदर के फोटो भी अपलोड किए जा रहे हैं। लॉरेंस ने अपने एक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डाली कि आप किसके साथ हैं, लॉरेंस बिश्नोई या सलमान खान। इसके जवाब में 500 से अधिक लोगों ने लॉरेंस के साथ ही होने का दावा किया है।
4 of 5
लॉरेंस बिश्नोई
पुलिस का कहना है कि लॉरेंस लगातार इस ग्रुप से जुड़ने की अपील कर रहा है। अब इस ग्रुप का मकसद क्या है, यह तो पुलिस की जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा। जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि कुछ तो ऐसा है जो पकड़ में नहीं आ रहा है।
बता दें कि हरियाणा एसआईटी ने जिस गैंगस्टर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था, वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है तथा उसी के लिए काम करता है। लॉरेंस के कहने पर संपत फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए भी मुंबई पहुंच गया था। हालांकि सिक्योरिटी अधिक होने के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका था।