फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: पोस्ट ऑफिस के इस प्लान से घर बैठे होगी आपकी मोटी कमाई, जानें इसके बारे में

Fri, 19 Nov 2021 02:16 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Post - फोटो : Istock
कोरोना महामारी के चलते कई लोगों को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा। इस वायरस के प्रकोप ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जिंदगियों पर बुरा असर डाला। वायरस के प्रभाव के चलते कई इंडस्ट्रीज का काम ठप पड़ गया। इस कारण लोगों को मजबूरन अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा। उनकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बुरी हो गई। पैसों की किल्लत के चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद भी कई लोग बेरोजगार हैं। उनके समक्ष कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस के एक ऐसे खास प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे अच्छी आमदनी कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय पोस्ट ऑफिस की तरफ से फ्रेंचाइजी दी जा रही है, जिसके जरिए आप डाकघर खोलकर एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। देश के अधिकांश इलाकों में पोस्ट ऑफिस की पहुंच नहीं हुई है। अपने इसी कमी को पूरा करने के लिए पोस्ट ऑफिस अपनी फ्रेंचाइजी को लोगों को दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Post - फोटो : Istock
इंडियन पोस्ट ऑफिस की तरफ से दो तरह की फ्रेंचाइजी दी जाती हैं। इसमें पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स। इन दोनों में से आप किसी भी एक फ्रेंचाइजी को ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Post - फोटो : Istock
हालांकि फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको 5000 रुपये का भुगतान करना होगा। एक बार जब आपको फ्रेंचाइजी मिल जाएगी उसके बाद आप कमीशन से अपनी कमाई कर सकते हैं। वहीं आपके द्वारा जो भी कमाई की जाएगी वह आपके वर्क पर डिपेंड करेगी।  

4 of 5
Indian Post - फोटो : Istock

फ्रेंचाइजी लेने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
  • कोई भी भारतीय नागरिक इसे ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Post - फोटो : indian post
  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल का 8वीं क्लास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  • चयन होने के बाद आपको Memorandum of understanding भारतीय पोस्ट के साथ साइन करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें