फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Idea: कम निवेश के साथ शुरू करें ये खास बिजनेस, लाखों में होगी आपकी कमाई

Fri, 19 Nov 2021 12:54 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अगर एक अच्छी प्लानिंग के साथ किसी बिजनेस को शुरू किया जाए, तो उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसे अगर आप शुरू करते हैं तो आप भी बड़े पैमाने पर उसके जरिए कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में घाटे की संभावना काफी कम होती है। ये बिजनेस आइसक्रीम पार्लर का है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस बिजनेस को कर रहे हैं। इसको रन करने के लिए आपको ज्यादा इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी, महज 10,000 के निवेश से आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपका ये व्यापार अगर सफल हो गया, तो आपकी चांदी ही चांदी हो जाएगी। इसमें आपको जबरदस्त मुनाफा अर्जित होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास आइसक्रीम बिजनेस प्लान के बारे में, जिसे स्टार्ट करके आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में इस बिजनेस को लेकर काफी क्रेज है। कई लोग बड़े पैमाने पर आइसक्रीम पार्लर का व्यापार कर रहे हैं। अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप 10,000 रुपये के निवेश से इसे शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस बिजनेस में घाटा होने की संभावना काफी कम है। इसकी मुख्य वजह ये है कि हमारे भारत में लोग आइसक्रीम को बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। हालांकि, सर्दियों के मौसम में आइसक्रीम खाना ज्यादा लोग पसंद नहीं करते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई शादी पार्टियों में सर्दियों के मौसम में भी आइसक्रीम मिलती है। वहीं गर्मियों के सीजन में तो आइसक्रीम की बिक्री रिकॉर्ड तोड़ होती है। ऐसे में आइसक्रीम पार्लर का बिजनेस आपके लिए फायदा ही फायदा लेकर आएगा। इस कारण इसमें निवेश किया गया आपका पैसा कभी बर्बाद नहीं होगा। अगर व्यापार बढ़िया चला तो आपकी कमाई लाखों में भी हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
इस बिजनेस की शूरुआत करने के लिए आपके पास फ्रीजर का होना बहुत जरूरी है। आइसक्रीम पार्लर को रन करने के लिए आपको FSSAI का लाइसेंस लेना भी जरूरी होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें