फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी महल की तरह दिखने वाली इस जेल में रहता है सिर्फ एक कैदी, मिलती हैं ये सुविधाएं

Wed, 28 Nov 2018 06:03 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Daman and Diu
दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। जिधर भी नजरें इनायत करो कुछ न  कुछ अद्भुत और रोचक नजर आ ही जाता है। भारत के गुजरात राज्य की तरफ एक छोर पर देखेंगे तो ऐसा ही कुछ दिलचस्प नजारा दिखेगा। जिसे देखने के बाद आप कंफ्यूज भी हो सकते हैं। समुद्र किनारे एक आलीशान बिल्डिंग नजर आएगी। जो किसी महल की तरह प्रतीत होती है। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह कोई महल नहीं बल्कि एक जेल है। 
विज्ञापन

2 of 8
Daman and Diu
यहां बात हो रही है दीव की। केंद्रशासित प्रदेश के रूप में जाने जाने वाले दीव की एक जेल की भव्यता देखकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे। किसी जमाने में यह जगह पुर्तगाल की कॉलोनी के भीतर आती थी। 
विज्ञापन

3 of 8
Daman and Diu
करीब 475 साल पुरानी इस जेल में सिर्फ और सिर्फ एक ही कैदी रहता है। जी हां सही पढ़ा आपने। सिर्फ एक कैदी रहता है इस जेल में। 

4 of 8
Daman and Diu
कैदी का नाम दीपक कांजी है और उसकी उम्र 30 साल है। दीपक कांजी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

5 of 8
Daman and Diu
जेल में कांजी सिर्फ अकेले रहते हैं इसलिए उनकी सुरक्षा में 5 सिपाही और 1 जेलर की तैनाती की गई है। सभी की शिफ्ट घंटों के हिसाब से तय की गई है। 
विज्ञापन

6 of 8
Daman and Diu
2013 में ही इस जेल को बंद करने की घोषणा कर दी गई थी। तब से यहां कैदियों का आना रुका हुआ है। कुछ सालों पहले यहां 7 कैदी हुआ करते थे। जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से उनमें से 4 का स्थानांतरण गुजरात की अमरेली जेल में कर दिया गया, वहीं 2 कैदियों की सजा की अवधि पूरी हो गई थी लिहाजा उन्हें रिहा कर दिया गया। इसलिए अब सिर्फ एक ही कैदी रह गया है। 
विज्ञापन

7 of 8
Daman and Diu
दीव जेल में ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि एक कैदी के लिए समय बिताना बहुत मुश्किल हो जाता है। आंकड़ों ते मुताबिक दमन और दीव में प्रत्येक कैदी पर सरकार को 32 हजार रुपये का खर्च आता है। जोकि अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत ज्यादा है।   
विज्ञापन

8 of 8
Daman and Diu
जिस बैरक में दीपक रह रहा है। वह 20 कैदियों की जगह वाला बैरक है। उसके लिए खाने का बंदोबस्त पड़ोस के रेस्टोरेंट से किया गया है। वहीं उसे जेल में कुछ समय के लिए दूरदर्शन व अन्य अध्यात्मिक चैनल देखने की अनुमति है। उसे जेल के भीतर गुजराती अखबार और मैगजीन दी जाती हैं। इसके अलावा शाम 4 से 6 बजे तक के बीच वह दो सिपाहियों के साथ खुली हवा में टहल भी सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें