फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस होटल में रूम लेने के लिए चाहिए जिगर, 78वीं मंजिल पर कांच के फ्लोर पर तस्वीरें खिंचा रहे लोग

Wed, 28 Nov 2018 02:42 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
strange skywalk - फोटो : Instagram
बैंकाक का यह होटल स्काईवॉक एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए नई जगह हो सकती है। यहां ग्लास फ्लोर पर कई लोग बड़े ही आत्मविश्वास के साथ चल रहे हैं लेकिन कई लोग इस पर चलते हुए डर से कांप रहे हैं। कमजोर दिल वालों की यहां सांस अटक जाती है, फिर भी कई लोग इसका मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
weird skywalk - फोटो : Instagram
दरअसल, बैंकॉक की राजधानी थाइलैंड की सबसे ऊंची इमारत किंग पावर Mahanakhon में 314 मीटर ऊंचाई (1030 फीट) पर एक अदुभुत स्काईवॉक बनाया गया है। यहां के रूफटॉप बार से पूरे बैंकॉक का 360 डिग्री व्यू मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Instagram
यहां जाने से पहले पर्यटकों को सुरक्षात्मक फैब्रिक बूटीज पहनना जरूरी है। कुछ लोग तो इस ग्लास फ्लोर पर बड़े ही आत्मविश्वास के साथ चल रहे हैं लेकिन कई लोग इस पर चलते हुए डर से कांप रहे हैं। 
 

4 of 7
- फोटो : Instagram
इस गगनचुंबी इमारत में कुल 78 फ्लोर हैं, इसका ग्लास फ्लोर अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बिल्डिंग की 74वीं मंजिल और 75वीं मंजिल पर इंडोर ऑब्जर्वेशन डेक है जबकि 78वें फ्लोर पर रूफटॉप प्लैटफॉर्म और एक बार है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Instagram
ग्राउंड फ्लोर से वीडियो थीम वाले एलिवेटर पर चढ़ते ही असली मजा शुरू हो जाता है। पर्यटक ग्राउंड फ्लोर से 74वें फ्लोर पर 50 सेकेंड में ही पहुंच जाते हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करने के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है।

विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Instagram
एलिवेटर की चारों दीवारों पर बैंकॉक की थीम वाला वीडियो चलता रहता है। इसका सबसे डरावना पहलू यह है कि बाहर निकलने के लिए बना ग्लास डोर इमारत के बिल्कुल किनारे पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Instagram
इस ऊंची इमारत का इस्तेमाल कई कामों के लिए होता है। इस प्रोजेक्ट में करीब 1 अरब डॉलर खर्च हुए हैं। अगर आपको ऊंचाई से डर नहीं लगता है तो फिर ये जगह आपके घूमने के लिए बेहद खास है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें