फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के अजीबोगरीब रेस्टोरेंट, कहीं वेटर्स हैं जुड़वां तो कहीं नर्स परोसती हैं खाना

Fri, 17 May 2019 01:55 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अजीबोगरीब रेस्टोरेंट - फोटो : Social media
दुनियाभर में ऐसे कई अजीबोगरीब रेस्टोरेंट हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं हैं। अपने अनोखे कामों की वजह से ये दुनियाभर में मशहूर हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे अजब गजब रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां विचित्र चीजें देखने को मिलती हैं जो आपको हैरान कर देगी। 
विज्ञापन

2 of 6
अजीबोगरीब रेस्टोरेंट - फोटो : Social media
चीन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जिसका लुक एक जेल जैसा है। जेल में बंद किसी कैदी की तरह लोग यहां सलाखों के बीच बैठकर खाना खाते हैं। यह अनोखा रेस्टोरेंट तियाजीन शहर में है, जो साल 2014 में खुला था। 
विज्ञापन

3 of 6
अजीबोगरीब रेस्टोरेंट - फोटो : Social media
लात्विया की राजधानी रीगा में एक ऐसा अनोखा रेस्टोरेंट है जिसे पूरी तरह से अस्पताल का लुक दिया गया है। यहां के शेफ डॉक्टर की ड्रेस में जबकि महिला वेटर्स नर्स की ड्रेस पहने नजर आती हैं। यहां आए लोग किसी मरीज की तरह खाना खाते हैं। 

4 of 6
अजीबोगरीब रेस्टोरेंट - फोटो : Social media
ताइवान के ताइपे शहर में स्थित इस रेस्टोरेंट को एक हवाई जहाज का रूप दिया गया है। इसका नाम भी किसी हवाई जहाज के नंबर की तरह A380 रखा गया है। इस रेस्टोरेंट के अंदर घुसने पर आपको लगेगा कि किसी विमान में घुस गए हों। 
विज्ञापन

5 of 6
अजीबोगरीब रेस्टोरेंट - फोटो : Social media
वेस्ट हॉलीवुड में ओपाक्यू कैफे नाम का एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां अंधेरे में खाना सर्व होता है। यहीं नहीं यहां के सभी वेटर्स भी नेत्रहीन हैं। हालांकि अंधेरे कमरे में खाना खाने में लोगों को एक अलग ही आनंद आता है। यही वजह है कि यहां काफी सारे लोग आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजीबोगरीब रेस्टोरेंट - फोटो : Social media
मोस्को में एक रेस्टोरेंट ऐसा भी है, जहां काम करने वाले वेटर्स और बार टेंडर्स जुड़वा हैं। जुड़वा वेटर्स को देखने के चक्कर में इस रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों की संख्या में हर साल काफी बढ़ोत्तरी होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें