फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप इतिहास से जुड़ी ये 10 रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप

Fri, 17 May 2019 01:53 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
2003 विश्व कप के दौरान सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में विश्व कप का 12वां संस्करण शुरू होने जा रहा है। उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं विश्व कप इतिहास से जुड़ी 10 रोचक बातें जो शायद ही आपको याद होः
 
विज्ञापन

2 of 11
world cup 1975
वेस्ट इंडीज के क्लाइव लायड (1975, 1979) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (2003, 2007) के नाम अपनी कप्तानी में दो बार टीमों को विश्व कप विजेता बनाने का रिकॉर्ड है।
 
विज्ञापन

3 of 11
चेतन शर्मा
भारतीय गेंदबाज चेतन शर्मा के नाम विश्व कप में पहली हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1987 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

4 of 11
नोलान क्लार्क
नीदरलैंड के नोलान क्लार्क (47 साल 257 दिन) 1996 में विश्व कप खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे।
विज्ञापन

5 of 11
2003 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
03 खिताब लगातार जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम दर्ज है। टीम सर्वाधिक पांच बार चैंपियन बनी है।
 
विज्ञापन

6 of 11
कपिल देव कैच - फोटो : file
भारत एकमात्र ऐसा देश है जो ओवर 60 (1983) और 50 ओवर (2011) में भी विश्व विजेता बना।
  
विज्ञापन

7 of 11
sachin tendulkar
2278 सर्वाधिक रन पांच विश्व कप में बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।
 

8 of 11
guptil
237 रन विश्व कप का सर्वोच्च व्यक्ति स्कोर है जो न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 2015 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ बनाया था।

9 of 11
Chris Gayle
372 रन की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल के नाम है। इन दोनों ने जिंबाब्वे के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
 

10 of 11
Glenn McGrath
71 सर्वाधिक विकेट ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने विश्व कप में झटके हैं।
विज्ञापन

11 of 11
कुमार संगकारा
54 सर्वाधिक शिकार श्रीलंकाई विकेटकीपर कुमार संगकारा ने किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें