फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसी घड़ी, जिसमें कभी नहीं बजते 12, पौराणिक कहानियों से जुड़ा है इसका रहस्य

Mon, 02 Dec 2019 07:28 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सोलोथर्न घड़ी - फोटो : Social media
आमतौर पर हमारे देश में 12 अंक को अशुभ माना जाता है। तभी तो कई लोग यह कहते नजर आते हैं कि आपके चेहरे पर 12 क्यों बजे हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी भी घड़ी है, जिसमें कभी 12 बजे बजते ही नहीं है। इसके पीछे की सच्चाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
सोलोथर्न घड़ी - फोटो : Social media
यह अजीबोगरीब घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में है। इस शहर के टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही हैं। उसमें से नंबर 12 गायब है। वैसे यहां पर और भी कई घड़ियां हैं, जिसमें 12 नहीं बजते। 
विज्ञापन

3 of 8
नंबर 11 - फोटो : Youtube
इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से काफी लगाव है। यहां की जो भी चीजे हैं, उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता रहता है। 

4 of 8
सोलोथर्न शहर - फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में चर्च और चैपलों की संख्या 11-11 ही है। इसके अलावा संग्रहालय, एतिहासिक झड़ने और टावर भी 11 नंबर के हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
सोलोथर्न का एक चर्च - फोटो : Social media
यहां के सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी 11 नंबर का महत्व आपको साफ दिख जाएगा। दरअसल, यह चर्च भी 11 साल में ही बनकर तैयार हुआ था। यहां तीन सीढ़ियों का सेट है और हर सेट में 11 पंक्तियां हैं। इसके अलावा यहां 11 दरवाजे और 11 घंटियां भी हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
सोलोथंर्न बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : Social media
यहां के लोगों को 11 नंबर से इतना लगाव है कि वो अपने 11वें जन्मदिन को खास तरह से सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर दिए जाने वाले तोहफे भी 11 नंबर से ही जुड़े होते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
पुराना सोलोथर्न - फोटो : Social media
11 नंबर के प्रति लोगों के इतने लगाव के पीछे एक सदियों पुरानी मान्यता है। कहते हैं कि एक समय में सोलोथर्न के लोग काफी मेहनत करते थे, लेकिन इसके बावजूद उनके जीवन में खुशियां नहीं थी। कुछ समय के बाद यहां की पहाड़ियों से एल्फ आने लगे और उन लोगों का हौसला बढ़ाने लगे। एल्फ के आने से वहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आने लगी। 
विज्ञापन

8 of 8
नंबर 11 - फोटो : Social media
दरअसल, एल्फ के बारे में जर्मनी की पौराणिक कहानियों में सुनने को मिलता है। कहते हैं कि इनके पास अलौलिक शक्तियां होती हैं और जर्मन भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है। इसलिए सोलोथर्न के लोगों ने एल्फ को 11 नंबर से जोड़ दिया और तब से यहां के लोगों ने 11 नंबर को महत्व देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें