फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsPAK: मैदान में स्मिथ की 'कप्तानी' देख भड़के चैपल, दे दिया यह बड़ा बयान

Mon, 02 Dec 2019 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मिथ और पेन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल को लगता है कि स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फिल्डिंग सजाने का प्रयास करके मौजूदा कप्तान टिम पेन की भूमिका को कमतर किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में नाम आने से पहले स्मिथ टीम के कप्तान थे लेकिन इसके बाद उन्हें प्रतिबंधित किया गया और उन्होंने कप्तानी गंवा दी। चैपल ने कहा कि स्मिथ को फील्डिंग सजाने में उतना शामिल नहीं होना चाहिए था, जितना वे सोमवार को हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीनस्वीप किया। चैपल ने 'मैक्वायरी स्पोर्ट्स रेडियो' से कहा, 'मैं आपको बता दूं कि मुझे स्मिथ का कुछ क्षेत्ररक्षकों को निर्देश देना पसंद नहीं आया।'

4 of 5
इयान चैपल
उन्होंने कहा, 'उन्होंने टिम पेन के साथ बात की, ऑफ साइड में क्षेत्ररक्षक की जगह बदलने के लिए उन्होंने टिम पेन से बात करने का प्रयास किया लेकिन मैं तैयार नहीं हूं कि टिम पेन ने उनकी जगह उतनी बदली जितनी स्टीव स्मिथ चाहते थे। स्टीव स्मिथ ने इसके बाद उन्हें और जगह बदलने को कहा, मुझे यह देखना पसंद नहीं है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : Cricket Australia
पिछले साल अप्रैल में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के बाद स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें