फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद डरावनी है इस गांव की कहानी, यहां 100 साल से लोगों ने नहीं मनाई होली

Sun, 02 Dec 2018 05:25 PM IST
फीचर डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ghost in home - फोटो : social media
कहते हैं कि होली खुशियों का त्योहार होता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को खुशियां बांटते हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा भी गांव है जहां 100 साल से लोगों ने होली नहीं मनाई है। होली आते ही इस गांव में सन्नाटा पसर जाता है, जैसे कोई मातम छाया हुआ हो। 
विज्ञापन

2 of 5
Holi - फोटो : PTI
इस गांव का नाम दुर्गापुर है, जो झारखंड के बोकारो में पड़ता है। कहा जाता है कि इस गांव में लोग होली पर रंग नहीं खेलते, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा करने से गांव में भयंकर महामारी और आपदा आ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
ghost
कहा जाता है कि 9 हजार की आबादी वाले इस गांव में लोग अपने मर चुके राजा के आदेशों का अभी भी पालन करते हैं और इस डर से सहमे हुए रहते हैं कि उन्होंने राजा की आज्ञा नहीं मानी तो उनका भूत गांव में आकर तबाही मचा देगा। 

4 of 5
सूखा
इस गांव में एक कहानी प्रचलित है। लोग कहते हैं कि 100 साल पहले दुर्गापुर नामक इस गांव में दुर्गा प्रसाद नाम के एक राजा का शासन था। उन्हें होली का त्योहार बेहद पसंद था, लेकिन एक रोज होली के दिन ही राजा के बेटे की मौत हो गई। उसके बाद से गांव में जब भी होली का त्योहार मनाया जाता था, वहां या तो सूखा पड़ जाता था या महामारी फैल जाती है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आत्मा
महामारी से तंग आकर राजा ने समस्त प्रजा को होली का त्योहार न मनाने का आदेश दे दिया। लेकिन कुछ सालों के बाद इत्तेफाक से उस राजा की भी मौत होली के दिन ही हो गई। उसके बाद से ही यहां होली का त्योहार न मनाने की एक परंपरा बन गई, जो अब तक चली रही है। उनका मानना है कि अगर राजा के आदेश की अवहेलना की तो उनका भूत आकर गांव में तबाही मचा देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें