वैसे तो आपने फ्रॉड से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ठग युवक के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने एक ऐसे फ्रॉड को गिरफ्तार किया है, जो पपला गुर्जर गैंग का अहम सदस्य है। इतना ही नहीं यह व्यक्ति राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फर्जी तरीके से वीवीआईपी सुविधा और पुलिस सुरक्षा ले रहा था। पुसिल इस बात की भी संभावना जता रही है कि इसके तार विकास दुबे कांड से भी जुड़े हो सकते हैं।