क्या अंतरिक्ष से वापस लौट पाएंगी सुनीता विलियम्स?
- फोटो : NASA
स्पेस एक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष यात्रियों जेना कार्डमैन, निक हेग और स्टेफनी विल्सन के साथ-साथ रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा। अगर बोइंग स्टारलाइनर निष्क्रिय रहता है, तो नासा को विलियम्स और विल्मोर को धरती पर वापस लाने के नए तरीके के बारे में विचार करना होगा। संभवना है कि स्पेस एक्स ड्रैगन कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाए। हालांकि, अंतरिक्ष स्टेशन में 6 डॉकिंग पोर्ट हैं, जिनका नासा इस्तेमाल कर सकता है।