Egypt Mummy News: दुनिया में कई रहस्य हैं, जिनके बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं। इस शोध के लिए वैज्ञानिक अलग-अलग जगहों पर खुदाई भी करते हैं। इस दौरान पुरातत्वविदों को 1935 में मिस्र के लक्सर के पास एक महिला के ममीकृत अवशेष मिले थे। महिला का मुंह खुला था और देखकर ऐसा लग रहा था कि वह चीख रही है। अब पुरातत्वविदों ने इस ममी से जुड़ी बेहद अहम खोज की है।
इस रहस्यमयी महिला ने सालों से शोधकर्ताओं को अपनी तरफ आकर्षित किया है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में महिला के रहस्य को जानने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। इससे उसकी जिंदगी और मौत को लेकर दिलचस्प खुलासा हुआ है। ममी की आकृति विज्ञान, स्वास्थ्य स्थितियों और संरक्षण के बारे में अहम जानकारी मिली है।