फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ही नहीं शिमला मिर्च भी खोज कर लाए थे कोलंबस, जानिए भारत कैसे पहुंची ये सब्जी

Sun, 28 Feb 2021 06:21 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शिमला मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
मिर्च से जुड़ी दो बातें काफी प्रचलित हैं। पहला ये कि यह हमारे देश से कोई ताल्लुक नहीं रखती है यानी करीब 7 से 8 सौ साल पहले यह भारत आई थी और दूसरा ये कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च भी भारत में ही पाई जाती है। लेकिन एक मिर्च ऐसी भी है, जो बिल्कुल तीखी नहीं होती है। आप समझ ही गए होंगे कि हम शिमला मिर्च की बात कर रहे हैं। आज हम आपको शिमला मिर्च से जुड़ी कुछ खास रोचक बातें बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
शिमला मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शिमला मिर्च वैसे तो भारत में पांच सौ साल पहले ही आई थी, लेकिन इसके साक्ष्य साढ़े सात हजार ईसा पूर्व के मिले हैं। नेटिव अमेरिकंस इतिहास में शिमला मिर्च का जिक्र आता है। ऐसा माना जाता है कि यह मिर्च दुनियाभर में यहीं से फैली है। इस मिर्च से क्रिसोफर कोलंबस का नाम भी जुड़ा है। जी वही कोलंबर, जिन्होंने अमेरिका की खोज की थी। माना जाता है कि कोलंबस ही इस मिर्च को यूरोप तक लेकर आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
शिमला मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि भारत में पुर्तगालियों ने कई सब्जियां और खाने का सामान लाए थे। उनमें से अधिकांश पूरे भारत में हर किचन में पाए जाते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनमें आलू, टमाटर, अनानास, पपीता और काजू शामिल हैं। इस सूची में शिमला मिर्च का भी नाम शामिल है। 1510 ई. में जब पुर्तगालियों ने गोवा पर कब्जा किया, तो वे अपने साथ खास सब्जियां भी लेकर आएं। इसके बदले वे भारत से कई मसाले लेकर गए थे।

4 of 5
शिमला मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हमारे देश में कैप्सिकम के आते ही उसे भारतीय नाम दे दिया गया। जी हां 'शिमला मिर्च'। शिमला मिर्च अब तमिलनाडू, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दक्कन के प्लेटू में उगाया जा रहा है। वहीं थोड़ी बहुत इसकी खेती केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और गोवा में भी हो रही है। देशभर में अलग-अलग रंग के शिमला मिर्च उगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिमला मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शिमला मिर्च में फाइबर, कार्ब, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और प्रोटीन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें आयरन, मैग्निशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, कॉपर, मैगनीज आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें