फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: 4 साल की उम्र से भूतों को जानती है ये महिला, बना रखी है एक तिलिस्मी दुनिया

Sun, 24 Oct 2021 05:13 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
भूत-प्रेत, आत्माओं के बारे में आपने बहुत से किस्से सुन रखे होंगे। इतना ही नहीं भूत-प्रेत और आत्माओं पर बनी फिल्में भी देखने में बेहद रोमांचक और दिलचस्प लगती हैं, लेकिन क्या हो जब ये किस्से सिर्फ किस्से ना रहकर एक हकीकत की तरह आपके सामने आएं, या फिर कोई आपसे ये कहे कि उसकी भूतों से अच्छी खासी जान-पहचान है और भूत उसके दोस्त हैं, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? या तो आप उस इंसान को पागल समझेंगे या फिर डरकर वहां से निकल लेंगे। लेकिन इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला ने सच में दावा किया है कि भूत उसके दोस्त हैं। 53 साल की ये महिला जादू-टोने में माहिर है और उसका कहना है कि जब वो 4 साल की थी तब से भूतों को जानती है। 
महिला का नाम शैली मायेस है और हॉर्न कैसल में जादू-टोने की एक दुकान चलाती हैं। महिला ने यहां एक कबीला सा बसा रखा है, जहां उसके जैसी कई और भी जादूगरनियां आती हैं। सबसे डरावनी बात ये है कि ये सभी महिलाएं मिलकर तरह-तरह जादू-टोने और भूत-प्रेतों की बातें करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बहुत छोटी उम्र से ही सीखा जादू

महिला ने दावा किया है कि उसने 8-9 साल की उम्र में लोगों की हथेलियां पढ़ने की विद्या हासिल कर ली थी। शैली मायेस के मुताबिक वो पहली बार आत्मा से 4 साल की उम्र में मिली और डर गई थी। महिला का कहना है कि उसके घर में एक बड़ा बगीचा था और जब वो वहां से अपने जूते नीचे फेंकती थी, तो जूते वापस आ जाते थे, जबकि वहां कोई रहता नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चलाती है जादू-टोने की दुकान

महिला ने अपनी एक गिफ्ट शॉप खोली हुई है, जहां क्रिस्टल, हर्ब्स और ज्वैलरी मिलती हैं। इस दुकान में मायेस के अलावा कुछ और महिलाएं भी रहती हैं, जो मिलकर लोगों को उनके भविष्य के बारे में बताती हैं। इसके अलावा इस दुकान में एक वेदी भी है, जहां बैठकर मायेस जादूगरनियों की तरह लोगों को उनके भविष्य के बारे में बताती है और उनकी इच्छाएं पूरी करने के तरीके सुझाती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें