फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कहानी एक ऐसी गोल्ड माइन की, जहां से निकलता है लाखों किलो सोना

Sun, 24 Oct 2021 05:04 PM IST
संकल्प सिंह टीम फिरकी, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
आज हम बात करने वाले हैं दुनिया की सबसे ज्यादा सोने को उगलने वाली खान Nevada gold mine के बारे में, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यहां से हर साल डेढ़ लाख किलो से ज्यादा सोना निकलता है। सोना एक बेशकीमती धातु है। दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इसका प्रयोग ज्वेलरी से जुड़ी सजावटी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। विश्व भर में करोड़ों लोग सोने का इस्तेमाल अपनी सुंदरता को निखारने के लिए करते हैं। इसके अलावा भी सोने के कई और इस्तेमाल हैं। ये तो हम सभी को पता है कि सोना खान से निकलता है, पर क्या कभी आपने किसी ऐसी खान के बारे में सुना है, जहां से सबसे ज्यादा सोना निकलता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको उसी के बारे में बताने वाले हैं। कहा जाता है कि Nevada के गोल्ड माइन से विश्व का सबसे अधिक सोना निकाला जाता है। आज हम इसी गोल्ड माइन के बारे में जानेंगे -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Nevada Gold Mines - फोटो : iStock
इस गोल्ड माइन से हर साल लाखों किलो सोना प्रोड्यूस होता है, जिसका एक्सपोर्ट विश्व के दूसरे देशों में किया जाता है। Statista ने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल डाटा के आधार पर एक लिस्ट बनाई थी, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि Nevada की गोल्ड माइन से दुनिया का सबसे अधिक सोना निकलता है। 
विज्ञापन

3 of 4
Nevada Gold Mines - फोटो : iStock
ये गोल्ड माइन अमेरिका के Nevada शहर में स्थित है। इस गोल्ड माइन से हर साल 1 लाख 70 हजार किलो तक सोना निकाला जाता है। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि हर साल इस सोने की खान से कितने करोड़ों रुपयों का फायदा होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
Nevada Gold Mines - फोटो : iStock
अगर मोटा मोटा अंदाजा लगाया जाए तो हर साल इस गोल्ड माइन से 600 करोड़ रुपयों का सोना निकाला जाता है। ऐसे में आप इस खान की उपयोगिता का अंदाजा लगा सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के Nevada शहर में एक बड़े पैमाने पर सोने की माइनिंग की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1835 से लेकर 2017 के बीच Nevada में 205,931,000 ट्रॉय औंस के कुल सोने का उत्पादन किया गया है। इसके अलावा कई विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया भर का 5 प्रतिशत सोना इसी जगह पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें