फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्लियों के बारे ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप, देखिए मजेदार तस्वीरें

Sun, 28 Oct 2018 03:02 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : social media
बिल्लियां इंसानों के जज्बात समझती हैं, उन्हें एहसास होता है कि कब उनके मालिक का मूड अच्छा है और कब बुरा। इसीलिए अपने आस-पास कई लोगों को बिल्लियों को पाले हुए भी देखा होगा। बिल्लियों की यह लाइफ देखकर आप कहेंगे काश मेरी भी ऐसी लाइफ होती है। तो आज देखिए कुछ ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर आपको जलन होने लगेगी। जानिए बिल्लियों से जुड़ी कुछ कई दिलचस्प बातें। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी पालतू-प्यारी बिल्ली आपके दिमाग को नियंत्रित कर सकती हैं। बिल्लियां दिन में 16 घंटे सोती हैं। बाकी के वक्त में से एक तिहाई यानि लगभग तीन घंटे वे खुद को साफ करने में लगाती हैं।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : social media
आपको यकीन नहीं हो रहा है न, लेकिन वैज्ञानिक इसकी सत्यता को परख चुके हैं।

4 of 10
- फोटो : social media
मनुष्यों ने करीब 12 हजार साल पहले बिल्ली को पालतू बनाया। मौजूदा समय में दुनिया भर में करीब 60 करोड़ बिल्लियां पालतू हैं।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : social media
यानी हर 12 आदमी पर एक बिल्ली पालतू है। वैसे इन तीन अहम वजहों को जानने के बाद आपको पता चलेगा कि बिल्ली किस तरह से हमारे दिमाग को नियंत्रित करती है।
 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : social media
आप भले बिल्ली की परवाह करते हों लेकिन बिल्ली आपकी परवाह नहीं करती। टोक्यो यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के मुताबिक बिल्ली आपकी आवाज को पहचानती है। जिस तरह से इंसानों की पहचान फिंगरप्रिंट्स से होती है, वैसे ही बिल्लियां नाक के प्रिंट से पहचानी जाती हैं।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : social media
बिल्ली अलग अलग परिस्थितियों में म्याऊं-म्याऊं की अलग-अलग आवाज निकालती है। कुत्तों की तुलना में बिल्लियों का दिमाग इंसानों से ज्यादा मेल खाता है, यहां तक कि वे इंसानों की ही तरह सपने भी देखती हैं।

8 of 10
- फोटो : social media
कुछ दूसरे वैज्ञानिक अध्ययनों के मुताबिक बिल्ली के अंदर कई ऐसे परजीवी होते हैं जो हमारे दिमाग और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। खाने के मामले में बिल्लियां बेहद नखरीली होती हैं, वे भूखी रह लेंगी लेकिन जो खाना उन्हें पसंद नहीं, उसे जबरन नहीं खाएंगी।

9 of 10
- फोटो : social media
तो दुनिया भर में कितने लोग बिल्ली की वजह से परजीवी संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। बिल्ली के दूध के दांत बेहद नुकीले होते हैं, लेकिन ये ज्यादा दिन नहीं रहते। छह महीने बाद ये गिर जाते हैं और नए दांत आते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : social media
बिल्लियां जब पैदा होती हैं, तब आम तौर उनकी आंखें नीली होती हैं, वक्त के साथ साथ उनकी आंखों का रंग बदलता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें