फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर को मुर्गा दिखाकर कुछ इस तरह ललचा रहे थे दो लड़के, उसके बाद...

Fri, 26 Oct 2018 04:51 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : YouTube
गुजरात के अहमदाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे कुछ लड़के हाथ में एक मुर्गा लेकर शेर को ललचवा रहे हैं। बार-बार लड़के शेर के सामने मुर्गा आगे बढ़ाते और फिर वापस खींच लेते। 
विज्ञापन

2 of 3
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ युवक रात के अंधेरे में किसी जंगल वाले इलाके में बैठे हुए हैं। जंगल में बैठे दोनों शख्स शेर के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं। एक युवक ने हाथ में एक मुर्गा पकड़ रखा है और जंगल में शख्स के पास एक शेर आता है। वह व्यक्ति शेर के आगे मुर्गा को लहराने लगता है। जैसे ही शेर मुर्गे के पास आता है, वह अपना हाथ पीछे खींच लेता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
- फोटो : YouTube
शेर जब-जब उस पर झपटने की कोशिश करता है, वह शख्स बार-बार मुर्गा दिखाकर शेर को ललचाता है। थोड़ी देर के बाद युवक मुर्गे को शेर के सामने फेंक देता है। शेर मुर्गा पकड़कर वापस लौट जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि इन लोगों के साथ एक महिला भी शामिल है। हालांकि वीडियो कुछ समय पहले का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें