वास्तु शास्त्र कहता है कि प्रत्येक चीज से ऊर्जा निकलती है। ये ऊर्जा दो प्रकार की होती है, सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा। जहां नकारात्मक ऊर्जा के कारण आपको कलह, आर्थिक समस्या, तरक्की में बाधा जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वहीं सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में खुशहाली, व समृद्धि में वृद्धि करने में सहायक मानी जाती है। इसलिए वास्तु में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। माना जाता है कि यदि इन सुझावों को ध्यान में रखा जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है जिससे आपके जीवन को सुखी, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।