फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में भूलकर भी न रखें इस तरह से भगवान की मूर्ति, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Thu, 25 Nov 2021 01:01 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
puja ghar
हिंदू धर्म को मानने वाले लोग अपने घरों में इष्ट की आराधना करने के लिए एक छोटा सा पूजा घर अवश्य बनाते हैं। घर में यह स्थान सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होता है। धार्मिक दृष्टि से तो पूजा-पाठ करना अच्छा माना ही जाता है, वास्तु में भी पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व माना गया है। वास्तु कहता है कि प्रतिदिन धूप-दीप प्रज्वलित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और घर में सुख-शांति आती है लेकिन कभी-कभी देखने में आता है कि प्रतिदिन पूजा करने पर भी घर का वातावरण नकारात्मकता भरा लगने लगता है। क्या आपको पता है कि कई बार मंदिर में भगवान मूर्तियां रखते समय यदि कुछ बातों पर ध्यान नहीं दिया जा तो इसके कारण आपको समस्याओं व कलह-क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु में पूजा-घर को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि पूजाघर में भगवान की मूर्तियां रखते समय किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
मंदिर में इस तरह से न रखें भगवान की मूर्ति-
घर में किसी भी स्थान पर या पूजा घर में भगवान की मूर्ति कभी भी इस प्रकार नहीं रखनी चाहिए की उनकी पीठ के दर्शन हों। मान्यता है कि पीठ की ओर से भगवान के दर्शन करना शुभ नहीं होता है। इससे दुर्भाग्य आता है। खासतौर पर भगवान गणेश की प्रतिमा को इस तरह से बिल्कुल न रखें, जिसमें मूर्ति का पिछला भाग दिखाई दे रहा हो। माना जाता है कि भगवान गणेश की पीठ की तरफ दरिद्रता का वास होता है। इससे आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
घर के मंदिर भूलकर भी खंडित प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
भूलकर भी न रखें खंडित मूर्ति-
वास्तु शास्त्र कहता है कि मंदिर में भूलकर भी खंडित मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। खंडित मूर्ति या तस्वीर होने से पूजा करते समय हमारा ध्यान बार-बार उस ओर जाता है और हम पूजा में पूरा ध्यान नहीं लगा पाते हैं। जिसकी वजह से हमें पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।




 

4 of 5
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
इस मुद्रा में न रखें भगवान की मूर्ति-
वास्तु कहता है कि कभी भी घर के मंदिर में देवी-देवताओं की ऐसी तस्वीरें या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए, जिसमें वे क्रोधित या रौद्र मुद्रा में हों। घर में हमेशा भगवान की सौम्य और आशीर्वाद मुद्रा की मूर्तियां रखनी चाहिए। इस तरह की मूर्तियां रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आपके घर में सुख-शांति आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
puja ghar
एक साथ न लगाएं दो या तीन मूर्तियां-
वास्तु कहता है कि पूजा घर में एक ही देवी या देवता की एक से अधिक मूर्तियां नहीं लगानी चाहिए। यदि भगवान गणेश की दो प्रतिमाएं घर में हो तो उन्हें अलग-अलग स्थानों जैसे एक द्वार पर तो एक पूजा घर में लगाई जा सकती है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं एक-दूसरे के ठीक सामने नहीं रखी होनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में कलह क्लेश की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें