मेष राशि: शनिदेव ढाई वर्षों के बाद साल 2022 में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए शनि ग्रह का गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। धन प्राप्त करने के कई अच्छे और सुनहरे मौके आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए शनि का अच्छा संकेत है क्योंकि शनि नौकरी के कारक ग्रह भी होते हैं। नौकरी में प्रमोशन या फिर किसी अच्छी जगह नौकरी करने के एक से ज्यादा अच्छे प्रस्ताव आएंगे। वहीं जो जातक बिजनेस में हैं उनके लिए भी अच्छे मौके और मुनाफा होगा।