साल 2022 में साढ़ेसाती का कौन सा चरण किन राशियों पर
जब 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो वर्तमान समय में चल रही धनु, मकर और कुंभ राशि में से धनु राशि से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। ऐसे में मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण, कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा और मकर राशि पर अंतिम चरण शुरू हो जाएगा।