फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: अपनी राशि के अनुसार रखें रुमाल, जीवन में मिलेगी खूब सफलता

Tue, 04 Jan 2022 03:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
astrology - फोटो : अमर उजाला
वास्तु और ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत भाग्यशाली होते हैं वहीं कई रंग हमारे लिए अशुभ भी रहते हैं। ज्योतषीय मान्यता के अनुसार यदि आप अपनी राशि के अनुरूप उस रंग का रुमाल अपने साथ रखेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा और जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के द्वार भी खुलेंगे। किस राशि के लिए कौन से रंग का रुमाल शुभ रहेगा, इस पर चर्चा करते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल हैं। अतः इस राशि के लोगों को लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
वृष राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र है। अतः इस राशि के लोगों को सफेद, हरा, फिरोजी या सिलवर रंग का रुमाल अपनी जेब या पर्स में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुखद समाचार मिलेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को हरा,नीला,जमुनी व सी ग्रीन कलर का रुमाल अपने साथ रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि प्रखर बनेगी और आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास भी होगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के राशि स्वामी चंद्रमा है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर का रुमाल रखने से बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के राशि स्वामी सूर्य है। अतः इस राशि के लोगों को लाल,केसरिया,गुलाबी,पीला एवं सफ़ेद रंग का रुमाल अपने पास रखने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी एवं आपके ऊपर सदैव सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है।अतः इस राशि के लोगों को हरा,तोतई,नीला,जामुनी एवं पीले रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी एवं  धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी,माहौल खुशनुमा रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र ग्रह है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद,फिरोजी,गुलाबी या हल्के रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए।ऐसा करने से नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ आपको धन भी लाभ होगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल है। अतः इस राशि के लोगों को लाल,गुलाबी,सफ़ेद या केसरिया रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से आप में नई स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति का संचार होगा।भूमि एवं वाहन ख़रीदने का सपना पूरा हो सकता है।  

10 of 13
राशि
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग का रुमाल अपने पास रखना बहुत फलदाई होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में मंगल ही मंगल होगा, सफलताएं आपके कदम चूमेंगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को नीला, काला, जामुनी, आसमानी तथा सफ़ेद रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी, करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को काला,नीला,हरा एवं सफ़ेद रंग का रुमाल रखना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा एवं अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के राशि स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, केसरिया, लाल, सफ़ेद एवं गुलाबी रंग का रुमाल अपने पास रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें