Mithun Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना कष्टकारी साबित होगा। कार्यों में लगातार असफलता मिलने आपका मन दुखी रह सकता है। इस समय मिथुन राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या लगी हुई है। सेहत संबंधी परेशानियां देखने को मिल सकती है। अत्यधिक धन खर्च होने की वजह से आप अपने जीवनसाथी से लड़ाई-झगड़ा कर सकते हैं। किसी को धन उधार देने से आपका मन बेचैन रह सकता है। नौकरी में परेशानियां आ सकता हैं और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आने वाले 33 दिन कुछ खास नहीं रहने वाले हैं।